घर में शौचालय बनवाने के लिए उठाया ऐसा कदम हो रही है हर तरफ चर्चा

छत्तीसगढ़ में गरीब परिवार ने अपने घर में शौचालय बनवाने के लिए पक्का घर तोड़वा दिया, लोग कर रहे हैं तारीफ।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की कमान संभालने के बाद 15 अगस्त को लाल किले से दिए अपने भाषण में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत करने की अपील की थी, उन्होंने लोगों को सफाई पर ध्यान देने के साथ लोगों से शौचालय बनाने की अपील की थी। केंद्र सरकार ने लोगों के घरों में शौचालय बनवाने की भी योजना शुरु की। लेकिन पीएम की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के एक गरीब परिवार ने घर में शौचालय बनवाने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

toilet

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के एक गांव में रहने वाले रामसुंदर लोहार ने ने शौचालय बनवाने के लिए अपना पक्का घर तोड़ दिया और उसके बाद उन्होंने यहां शौचलाय बनवाया। घर के टूटने के बाद वह झोपड़ी में रह रहे हैं। लेकिन लोहार इस बात को लेकर खुश हैं कि अब उनके घर में शौचालय है। लोहार के इस फैसले की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। रामसुंदर लोहार छत्तीसगढ़ के धमतरी के नगरी ब्लाक के ग्राम पंचायत सांकरा के आश्रित नवगांव के रहने वाले हैं।

रामसुंदर अपना गुजर बसर गांव में मजदूरी करके करते हैं, इन लोगों ने काफी समय तक पैसा जुटाकर पक्का घर बनवाया था, लेकिन कुछ ही महीनों के बाद जब उन्होंने भारत सरकार के स्वच्छता अभियान के बारे में सुना, जिसके बाद पीएम मोदी के भाषण से प्रेरित होकर इनलोगों ने अपने घर में शौचालय बनवाने की तैयारी शुरु की। लेकिन पैसों की कमी के चलते शौचालय बनने का काम रुक गया। ऐसे में लोहार ने शौचालय बनवाने के लिए अपने घर की दीवार को तोड़ दिया और उसकी ईंट से घर में शौचालय बनवाया।

इसे भी पढ़ें- राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे सरकार

रामसुंदर लोहार के इस फैसले के बाद गांव वाले इनका मजाक उड़ा रहे थे और उनके फैसले को गलत ठहरा रहे थे। लेकिन इन सबसे इतर रामसुंदर इस बात को लेकर काफी खुश हैं कि उनके घर में शौचालय है, जिसके चलते उनके घर की बहू बेटियों को शौचालय के लिए घर से बाहर नहीं जाना पडेगा। इस फैसले की जानकारी मिलने के बाद स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े अधिकारियों ने भी इनकी तारीफ की है। गांव के लोग अब सरकार से अपील कर रहे हैं कि रामसुंदर के घर को पक्का बनवा दे, जिससे कि लोगों में एक मिसाल कायम होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+