प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी में भाभी श्लोका ने ननद ईशा अंबानी के छुए पैर, Video वायरल
मुंबई। भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका की सगाई 30 जून को होने जा रही है। 28 जून को आकाश के घर एंटीलिया में प्री एंगेजमेंट पार्टी रखी गई थी, इस दौरान कुछ रस्में भी निभाई गईं, जिसके तहत होने वाली अंबानी बहू ने अपनी प्यारी और इकलौती ननद ईशा अंबानी के पैर छूए।
आकाश और श्लोका की सगाई....
दरअसल प्रथा के अनुसार ननद अपने भाई-भाभी का घर में स्वागत करती है, जिसके लिए वो दोनों की आरती उतारती है, जिसके बाद होने वाली बहू अपनी ननद के पांव छूती है और इसी प्रथा का पालन ईशा और श्लोका ने किया।
श्लोका ने ईशा के पांव छूए....
जैसे ही श्लोका ने ईशा के पांव छूए, ईशा ने अपनी भाभी को गले लगा लिया, दोनों के प्यार-सम्मान का ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ईशा और श्लोका बचपन की दोस्त हैं
आपको बता दें कि ईशा और श्लोका बचपन की दोस्त हैं और श्लोका और आकाश अंबानी बचपन में एक साथ एक ही स्कूल में पढ़े हैं। इससे पहले भी आकाश और श्लोका की मेंहदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। मेंहदी सेरेमनी के बाद मुकेश अंबानी के आलीशान घर में प्री एंगेजमेंट पार्टी रखी गई थी, जिसमें फिल्मी सितारों के साथ-साथ क्रिकेटर्स और बिजनेस की दुनिया की बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

ईशा और आकाश जुड़वा भाई-बहन हैं...
आपको बता दें कि आकाश और श्लोका की शादी इस साल के अंत में हो सकती है तो वहीं ईशा अंबानी भी इसी साल उद्योगपति अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ परिणय सूत्र बंधन में बंधेंगी। उनकी भी सगाई पिछले महीने ही हुई है। ईशा और आकाश जुड़वा भाई-बहन हैं, पढ़ाई-बिजनेस दोनों ने साथ-साथ किया है इसलिए उनके मां-पिता ने दोनों की शादी भी एक ही साल करने का फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक आनंद और ईशा लंबे समय से दोस्त हैं और दोनों की शादी परिवारवालों की मर्जी से हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications