IDY 2016: आईएनएस विराट पर 21 जून को होगा योगा

मुंबई। सेना के तीनों अंगों और इसके जवानों के लिए फिटनेस काफी अहम है और इसके लिए आज योगा को काफी अहमियत दी जाने लगी है। 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे है और इस मौके पर एक बार फिर से इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के जवान इस खास दिन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

INS Virat and Indian Navy all set for International Yoga Day on 21st June 2016

आईएनएस विराट और योगा

वेस्‍टर्न नेवल कमांड की ओर से जारी एक रिलीज में जानकारी दी गई है कि कमांड की ओर 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे का आयोजन कोलाबा मिलिट्री स्‍टेशन और आईएनएस विराट पर आयोजित होगा।

कमांड का कहना है कि सभी ऑफिसर्स और जवानों को हमेशा स्‍वस्‍थ रहने की सलाह दी जाती है। इसके लिए कई तरह के खेलकूद और फिजिकल फिटनेस एक्टिविटीज को बढ़ावा दिया जाता है। योगा भी एक ऐसी ही फिजिकल एक्टिविटी है जिसके तहत ऑफिसर्स और जवानों को फिट रहने की प्रेरणा मिलती है।

10,000 नेवी पर्सनल बनेंगे योगा डे का हिस्‍सा

वेस्‍टर्न कमांड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 21 जून को योगा डे के मौके पर वेस्‍टर्न कमांड की ओर से कई योगा कैंप्‍स, सेमिनार और वर्कशॉप्‍स का आयोजन होने वाला है। वेस्‍टर्न कमांड की ओर से करीब 10,000 नेवी पर्सनल, जिनमें उनके परिवार वाले भी शामिल हैं, वे भी इस योगा डे का हिस्‍सा बनेंगे।

वेस्‍टर्न कमांड की ओर से गोवा, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्‍ट्र में भी योगा डे का आयोजन होगा। वहीं महाराष्‍ट्र, गुजरात और गोवा में स्थित इंडियन आर्मी के सभी स्‍टेशनों पर भी योगा डे का आयोजन होगा। योगा डे के लिए पिछले कई दिनों से जवान कड़ी मेहनत भी कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+