ATM मशीन से लैस देश की पहली नेवी शिप बनी INS विक्रामादित्य
देश की सबसे बड़ी युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य पर एसबीआई का एटीएम लगाया गया है। जहाज पर लगे सैटेलाइट एटीएम का फायदा वहां रहने वाले 2000 लोगों को होगा।
नई दिल्ली। नौसेना की सबसे बड़ी ताकतवर जहाज आईएनएस विक्रामादित्य अब एटएम मशीन से लैस हो गई है। ये पहला मौका है जब किसी नौसेना के जहाज पर एटीएम मशीन लगाया गया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस काम को सफल करके दिखाया है।

500 किलोमीटर तक की मारक क्षमता वाले इस नौसेना के जहाज पर स्टेट बैंक ऑफ इंडया का एटीएम लगाया गया है। इस युद्धपोत पर एसबीआई ने सैटेलाइट ने लिंक वाला एटीएम इस्टॉल किया है। ये पहला मौका है जब किसी जहाज पर सैटेलाइट लिंक एटीएम लगाया गया है। इससे पहले आईएनएस विराट पर टेलिफोन लिंक से जुड़ी एटीएम लगाई गई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक इस युद्धपोत पर करीब 2000 नौसैनिक रहते हैं। इस एटीएम का फायदा इन लोगों को मिलेगा। नौसेना ने इसके लिए एसबीआई को बदाई दी है। जानकारी के मुताबिक अभी किसी और जहाज पर एटीएम लगाने पर विचार नहीं किया जा रहा है।
आईएनएस व्रिकामादित्य के बारे में बताए तो ये भारत का सबसे बड़ा युद्धपोत है। इसकी मारक क्षमता 500 किमी है। इसपर 30 लड़ाकू विमानों को आसानी से तैनात किया जा सकता है। जिसमें मिग 29के, सी हैरियर्स, समुद्र में गश्त करने वाले लंबी दूरी के विमान पी8 आई जैसे बड़ा विमान शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications