परमाणु हमले से बचाने वाली भारत की पहली एंटी न्यूक्लियर मेडिकल किट तैयार

नई दिल्ली। परमाणु चिकित्सा और सहयोगी विज्ञान संस्थान (आईएनएमएएस) ने एंटी न्यूक्लियर मेडिकल किट तैयार करने में कामयाबी हसिल की है। पहली बार देश में एंटी न्यूक्लियर मेडिकल किट बनाई गई है। इससे पहले इसे विदेश से मंगाया जाता था। इसे अर्धसैनिक और पुलिसकर्मियों की सेफ्टी के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है। इस किट का इस्तेमाल परमाणु हमले के दौरान जवानों के उपचार और उनके बचाव के लिए किया जा सकेगा।

INMAS develops India first indigenous anti nuclear medical kit

परमाणु चिकित्सा और सहयोगी विज्ञान संस्थान की टीम काफी समय से इस ओर प्रयास कर रही थी। करीब 20 साल के बाद संस्थान को इस किट को बनाने में कामयाबी मिली है। किट का इस्तेमाल कई तरह से हो सकता है। इसका सबसे अहम इस्तेमाल परमाणु या रेडियोधर्मी रिसाव की वजह से घायलों के उपचार के लिए हो सकेगा। इसमें रेडिएशन के असर को कम करनेवाले रेडियो प्रटेक्टर और दूसरी दवाएं शामिल हैं।

इसका इस्तेमाल किसी परमाणु, कैमिकल हमले के दौरान ही किया जाएगा। फिलहाल अर्धसैनिक बल और पुलिस बलों के लिए ही ये किट उपलब्ध होगी। इस किट में जो खास दवाएं हैं, वो उन तत्वों के असर को खत्म या कम करती हैं जो किसी परमाणु बम का हिस्सा होते हैं। ये तत्व इंसान के शरीर को नष्ट करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+