दोनों पोतों के बाद ओम प्रकाश चौटाला ने बड़े बेटे अजय चौटाला को भी पार्टी से निकाला

नई दिल्ली। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला ने अपने बेटे अजय चौटाला को पार्टी से निकाल दिया है। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने चंडीगढ़ में इसकी जानकारी दी। अरोड़ा ने बताया कि 12 नवंबर को वो ओमप्रकाश चौटाला से मिले थे, जिसके बाद जिसके बाद अजय के निष्कासन पर फैसला हुआ। अजय चौटाला को पार्टी महासचिव के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया गया है।

पोतों को भी कर चुके पार्टी से बाहर

पोतों को भी कर चुके पार्टी से बाहर

इससे पहले ओम प्रकाश चौटाला अपने दोनों पोतों दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय सिंह चौटाला को पार्टी से बाहर कर चुके हैं। हाल ही में दोनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के मामले में ये कार्रवाई की गई। दुष्यंत और दिग्विजय, अजय चौटाला के बेटे हैं, अजय को भी अब पार्टी से बाहर कर दिया गया है। अजय चौटाला के बड़े बेट दुष्यंत चौटाला हिसार से सांसद हैं। वहीं छोटे बेटे दिग्विजय चौटाला इनेलो के यूथ विंग इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।

परिवार में चल रही खींचतान

परिवार में चल रही खींचतान

हरियाणा की राजनीति में एक अहम स्थान रखने वाले चौटाला परिवार में काफी समय से खींचतन चल रही है। ये खींचतान ओम प्रकाश चौटाला के दोनों बेटों में अब खुलकर सामने आ गई है। ओम प्रकाश चौटाला और उनके बड़े बेटे अजय चौटाला शिक्षक भर्ती मामले में 10 साल की सजा काट रहे हैं। उनके छोटे बेटे वहीं अभय चौटाला इस समय इनेलो के सर्वेसर्वा हैं। दुष्यंत और दिग्विजय का काफी दिन से चाचा और दादा से पार्टी पर पकड़ को लेकर टकराव चल रहा है। परिवार में इस समय एक तरफ ओम प्रकाश चौटाला और अभय चौटाला हैं तो दूसरी ओर अजय चौटाला और उनके दोनों बेटे।

7 अक्टूबर के कार्यक्रम से बढ़ा विवाद

7 अक्टूबर के कार्यक्रम से बढ़ा विवाद

चौटाला परिवार में विवाद तो काफी समय से था लेकिन हाल में जो निष्कासन हुए हैं, उनके पीछे सात अक्टूबर को गोहाना में हुई रैली है। 7 अक्टूबर 2018 को चौधरी देवी लाल के जन्मदिवस के दौरान गोहाना में आयोजित कार्यक्रम में काफी हुडदंग हुआ था। ओमप्रकाश चौटाला ने कार्रवाई करते हुए इस मामले को अनुशासन समिति को कार्यवाही के लिए सौंप दिया था। अनुशासन समिति की जांच के बाद दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। अब अजय को भी निष्कासित कर दिया गया है।

बता दें कि ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे चुके हैं। वहीं उनके पिता चौधरी देवीलाल हरियाणा के मुख्यमंत्री रहने के साथ-साथ देश की राजनीति में भी खास पकड़ रखते थे, वो देश के उपप्रधानमंत्री रहे थे। 80 और 90 के दशक में देवीलाल देश में एक बड़े नेता थे। उनकी किसानों के नेता के तौर पर देश में खास पहचान रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+