लॉकडाउन के चलते अमेरिका में फंसे थे 200 कर्मचारी, कंपनी ने वापस लाने को भेजा चार्टर्ड प्लेन
नई दिल्ली। कोविड19 के चलते दुनियाभर में फ्लाइट बंद हो जाने और लॉकडाउन के चलते इंफोसिस के 200 से ज्यादा कर्मचारी अमेरिका में फंसे थे। किसी तरह की कोई व्यवस्था ना होते देख कंपनी ने चार्टर्ड विमान हायर किया और इसे अपने कर्मचारियों को लाने के लिए भेजा। जिसके बाद ये कर्मचारी इस विशेष विमान से भारत लौट आए हैं। सोमवार सुबह ये प्लाइट बेंगलुरू पहुंची।

Recommended Video
देश की बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ना सिर्फ कर्मचारियों बल्कि उनके परिवार वालों को भी विशेष विमान के जरिए अमेरिका से वापस लेकर आई है। कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इन लोगों को लेकर ये विशेष चार्टर्ड विमान सैन फ्रांसिस्को से रविवार रात चला और सोमवार सुबह बेंगलुरु पहुंचा।
जानकारी के मुताबिक, इस विमान से कुल 206 लोग लौटे हैं। इनमें इंफोसिस के कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं। कोरोनावायरस महामारी और उसके चलते लागू लॉकडाउन के चलते सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हो गई थी, इसके चलते अमेरिका में ये लोग फंस गए थे। बता दें कि भारतीय आईटी कंपनियों का अमेरिका में बहुत बड़ा मार्केट है।
कोरोना संकट और लॉकडाउन के बाद लगातार कई कंपनियों के छंटनी करने और कई तरह से कर्मचारियों के सामने परेशानी खड़ी करने की कई रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। ऐसे में इंफोसिस की इस काम के लिए काफी तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर कई लोगों ने लिखा है।
देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने हाल ही में प्लेसमेंट को लेकर भी ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि कोरोना के चलते बिजनेस पर बहुत बुरा असर है लेकिन वो इस साल भी प्लेसमेंट के लिए कैंपस जाएगी और फ्रेशर्स को हायर करेगी।












Click it and Unblock the Notifications