Infosys को मिला GST नोटिस, 32,400 करोड़ रुपए टैक्स चोरी का आरोप, जानिए पूरा मामला
सूचना और प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी कंपनी इंफोसिस (Infosys) को डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस ने एक नोटिस भेजा है, जिसमें 32 हजार करोड़ रूपए की टैक्स चोरी को लेकर जवाब मांगा गया है। नोटिस के मुताबिक डीजीजीआई ने दावा किया है कि इंफोसिस ने 32,403 करोड़ रुपये टैक्स का भुगतान नहीं किया है।
डीजीजीआई ने 30 जुलाई को कंपनी को रिपोर्ट जारी की है। जिसमें जुलाई 2017 से वित्तीय वर्ष 2021-22 की अवधि के दौरान टैक्स डिमांड तैयार की गयी है। इसको लेकर डीजीजीआई का आरोप है कि इंफोसिस ने 32,403 करोड़ रुपये की टैक्स नहीं चुकाया है।

इंफोसिस को जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय से ₹32,000 करोड़ से अधिक की कथित कर चोरी के लिए नोटिस मिला है। नोटिस में कहा गया है कि इंफोसिस 2017-18 (जुलाई 2017 से आगे) से 2021-22 की अवधि के लिए भारत के बाहर स्थित शाखाओं से प्राप्त आपूर्ति पर रिवर्स चार्ज तंत्र के तहत आईजीएसटी का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी है।
इंफोसिस को डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस की तरफ से 32 हजार करोड़ रुपये की डिमांड मिली है। डीजीजीआई का दावा है कि इंफोसिस ने 32,403 करोड़ रुपये की टैक्स नहीं चुकाया है। डीजीजीआई ने इस बारे में 30 जुलाई को कंपनी को रिपोर्ट जारी की है>
जीएसटी टैक्स डिमांड जुलाई 2017 से 2021-22 के बीच की है. डीजीजीआई के बैंग्लुरू जोन ने आरोप लगाया है कि इंफोसिस ने अपनी विदेशी शाखाओं से सेवाएं प्राप्त की हैं लेकिन उन पर टैक्स का भुगतान नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications