पंजाब: गुरदासपुर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, बीएसएफ ने एक आतंकी को मार गिराया
बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश कर हे आतंकवादी को मार गिराया है। वो आतंकी पाकिस्तान की सीमा से बामियाल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था।
गुरदासपुर। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने पंजाब के गुरदासपुर में शुक्रवार की देर शाम आतंकवादियों के नापाक मंसूबे को नाकाम कर दिया। बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादी को मार गिराया है। आतंकी पाकिस्तान की सीमा से बामियाल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक बीएसएफ ने यह कार्रवाई गुरदासपुर के बामियाल में ढींडा पोस्ट पर की है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को सील किया हुअा है और सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं घुसपैठ की इस नाकाम कोशिश के बाद सीमा पर चौकसी और भी चौबंद कर दी गई है।
आपको बता दें कि मंगलवार को भी आतंकियों ने जम्मू के पास चमलियाल में घुसपैठ की थी। बीएसएफ की कार्रवाई में पाकिस्तान की ओर से घुसे तीनों आतंकी मारे गए थे। इंडियन आर्मी के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की लगातार कोशिशें हो रही हैं। सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोई कोशिशों के लगातार विफल किया है।












Click it and Unblock the Notifications