Kupwara Encounter: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे 2 आतंकी मारे गए

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। ये दोनों आतंकी घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी था। इससे पहले अर्निया सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा युद्ध विराम का उल्लंघन किया गया। हालांकि इस दौरान कोई नुकसान नहीं हुआ। युद्ध विराम का उल्लंघन आधी रात से शुरू हुआ और गोलीबारी आज 6:45 बजे तक जारी रही।

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे 2 आतंकी मारे गए

पाकिस्तान आमतौर पर इस तरह के उल्लंघ आतंकियों को कवर फायर देने के लिए करता है ताकि आतंकवादी घुसपैठ कर सकें। खुफिया ब्यूरो की रिपोर्टों ने पाकिस्तान द्वारा सर्दियों के समय में आतंकवादियों को घाटी में घुसाने के प्रयासों के बारे में चेतावनी दी थी। भारतीय सेना घाटी में आतंकवादियों का तेजी से खात्मा कर रही है।

सिर्फ साल 2017 में आतंकवादी 150 से ज्यादा आतंकी मार गिराए गए हैं। गुरुवार को लश्कर-ए-तैयबा के एक प्रमुख कमांडर और अमरनाथ यात्रा के हमले के मास्टरमाइंड अबू इस्माइल को जम्मू में सुरक्षा बलों ने 3 मिनट की मुठभेड़ में गोली मार दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+