जम्मू: अरनिया सेक्टर में पाक घुसपैठिए को BSF ने मार गिराया

जम्मू। संभाग के अरनिया सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। घुसपैठिया कोहरे का फाय़दा उठाकर भारतीय सीमा में दाखिल होने का प्रयास कर रहे था। तभी सीमा पर तैनात मुस्तैद जवानों को इसकी भनक लग गई।

border

गुरुवार रात बुद्धवार इलाके में घुसपैठ की कोशिश की जा रही थी। तभी गश्त कर रहे सीमा सुरक्षा बलों को अपनी ओर आते देख घुसपैठिए ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जबावी कारवाई में करते हुए फायरिंग की जिसमें घुसपैठिए को मार गिराया गया।

वहीं सांबा सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा बुधवार को की गई गोलीबारी का सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मुंहतोड़ जबाव दिया है। बीएसएफ ने बुधवार रात को पाकिस्तान के बंकरों को निशाना बनाते हुए जमकर मोर्टर दागे। सू्त्रों के मुताबिक इस गोलाबारी में पाकिस्तान के दो बंकर नष्ट हो गए हैं। हालांकि अभी इस बात का पता नहीं चल सका है कि इस जबावी कारवाई में पाकिस्तान को कितना नुकसान पहुंचा है।

सांबा से सटी सीमा के अलावा बुधवार दोपहर पुंछ जिले के दिगवार सेक्टर में भी एलओसी से सटे इलाकों में पाकिस्तानी सेना के जवानों द्वारा भारी गोलीबारी की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+