उद्योगपति Ratan Tata को मिला ऑस्ट्रेलिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया में सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया।

भारत के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को सर्वोच्च ऑस्ट्रेलियाई नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया' से सम्मानित किया गया। रतन टाटा को सम्मान देने की तस्वीरें ऑस्ट्रेलियाई राजदूत बैरी ओ' फैरेल ने अपने ट्विटर अकाउंट से साझा की।
उद्योगपति रतन टाटा को ये सम्मान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को बढ़ावा देने में उनके खास योगदान के लिए दिया गया। ऑस्ट्रेलियाई राजदूत बैरी ओ' फैरेल ने ट्वीट कर बताया कि रतन टाटा बिजनेस के टाइटन हैं, वो एक उद्योगपति के साथ एक परोपकारी हैं। उनके योगदान ने भारत और ऑस्ट्रेलियाई संबंधों में अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के सम्मान में रतन टाटा को AU सम्मान से सम्मानित किया गया।
जानकारी के अनुसार, रतन टाटा ने दोनों देशों के बीच आर्थिक सांस्कृतिक रिलेशन को बढ़ावा देने के पक्ष में रहे हैं। टाटा कंसल्टेंसी की ऑस्ट्रेलियाई यूनिट के पास लगभग 17 हजार कर्मचारी हैं। ये किसी भी भारतीय फर्म की सबसे बड़ी ऑस्ट्रेलियाई वर्कफॉर्स है।
रतन टाटा को भारत में भी कई उच्च सम्मान प्राप्त हैं, उन्हें पद्म भूषण और पद्म विभूषण सहित उच्च श्रेणी के नागरिक पुरस्कार शामिल हैं। वहीं, रतन टाटा की परोपकारी छवि लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। यही कारण है कि उनके फैंस उनकी विचारधारा और नैतिकता को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications