Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'लोगों पर तब तक भरोसा करें जब तक...', Harsh Goenka ने शेयर की पिता से मिली 5 अनमोल सीख

Harsh Goenka Tweet: दिग्गज भारतीय उद्योगपति हर्ष गोयनका हमेशा कुछ ना कुछ ऐसे ट्वीट करते हैं, जो मोटिवेशनल होते हैं। मशहूर बिजनेस टाइकून किसी ना किसी तरह से यूजर्स को अपने ओर आकर्षित करने में सफल होते हैं। अब उन्होंने लेटेस्ट पोस्ट में अपने पिता से सीखे गए 5 सीखों को शेयर किया है।

Harsh Goenka

हर किसी को उनके माता-पिता जीवन से जुड़ी अहम सीख देते हैं। एक पिता हमेशा अपने बच्चों को जीवन बदलने वाली सलाह देते हैं, जो सालों बाद भी उनके साथ बनी रहती हैं। ऐसे ही कुछ जिंदगी जीने के तरीकों के बारे में बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने बताया है, जिनको उनके पिता की ओर से मिली थी।

पिता से मिली 5 सीख बताई

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि," मुझे अपने पिता से कुछ मूल्यवान सलाह मिली है: 1. सकारात्मक और उत्साही बनें। 2. लोगों पर तब तक भरोसा करें जब तक कि वे कोई कारण ना दें। 3. आपकी खुशी आपके जीवन साथी की पसंद पर निर्भर करती है। 4. जब आप दान करते हैं तो दुनिया को इसकी घोषणा ना करें। 5. हमेशा नैतिक और निष्पक्ष रहें।"

यूजर्स ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

इस ट्वीट के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने अपने माता-पिता से मिली सलाह को भी शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा-मैं अपने पिता को गुरु मानता हूं। उन्होंने मुझे बस एक ही चीज सिखाई है। कलियुग का धर्म सत्य है। सत्य के साथ रहो, चाहे कुछ भी हो, ब्रह्मांड तुम्हारा ख्याल रखेगा। ऐसे ही एक और यूजर ने लिखा कि पिता हमेशा एक बहुत ही मूल्यवान मार्गदर्शक होते हैं और सही चीजें सिखाते हैं। ये सिद्धांत आपको प्रगति करने और आपको जमीन से ऊपर का व्यक्ति बनाने में मदद करते हैं। रास्ता शुरू में मुश्किल होती है लेकिन बाद में सुखद हो जाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+