इंदु मल्होत्रा बनेंगी सुप्रीम कोर्ट की जज, कानून मंत्रालय ने दी हरी झंडी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने वरिष्ठ वकील इंदु मल्होत्रा को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है। इंदु मल्होत्रा पहली महिला वकील होंगी जो सीधे सुप्रीम कोर्ट की जज बनेंगे। उनके नाम पर कानून मंत्रालय ने अपनी मुहर लगा दी है, ऐसे में जल्द ही वह सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर अपना कार्यभार संभालेंगी। सूत्रों की मानें तो जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करके इस बारे में जानकारी दी जाएगी। इंदु मल्होत्रा शुक्रवार को अपने पद की शपथ लेंगी।

इंदु मल्होत्रा के नाम को सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने भी अपनी स्वीकृति दी है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा के अलावा जस्टिस जे चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई ने उनके नाम को स्वीकृति दी है। इंदु मल्होत्रा के अलावा कुल 12 नामों पर मंजूरी दी गई है जोकि चार कोर्ट के जज होंगे। गुजरात हाई कोर्ट के लिए पांच जज, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के लिए चार जज, मद्रास हाई कोर्ट के लिए दो जज और बॉम्बे हाई कोर्ट के लिए एक जज के नाम का प्रस्ताव पास किया गया है।
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनने का रिकॉर्ड एम फातिमा बीवी के नाम है, जो कि साल 1898 में देश की सर्वोच्च अदालत की की न्यायाधीश बनी थीं। वहीं इंदु मल्होत्रा का जन्म 1956 में बेंगलुरु में हुआ था, इनके पिता का नाम ओम प्राकाश मल्होत्रा है और वो भी सुप्रीम कोर्ट में वकील थे। इंदु के बड़े भाई और बड़ी बहन भी वकील हैं। इंदु की शुरुआती पढ़ाई कॉर्मल कॉन्वेंट स्कूल से की है, इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रैजुएशन और फिर मास्टर डिग्री हासिल की है। साल 1983 से ये प्रैक्टिस में हैं।
2007 में सीनियर ऐडवोकेट का दर्जा पाने वाली इंदु मल्होत्रा सुप्रीम कोर्ट की सातवीं महिला जज बन सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट में इस समय 25 में से सिर्फ एक महिला जज है, इंदु दूसरी जज होंगी। 1988 में 26 नवंबर को इंदु को मुकेश गोस्वामी मेमोरियल अवॉर्ड से नवाजा भी जा चुका है।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications