बेटी की हत्‍या के अगले दिन पार्टी में मशगूल थी इंद्राणी!

मुंबई। शीना बोरा मर्डर केस देश के लिए एक अबूझ पहेली बन गया है जिसमें हर कोई जानना चाहता है कि इस केस में आखिर हुआ क्‍या था। इस केस में अब तक कई टिवस्‍ट्स एंड टर्न्‍स आ चुके हैं। अब एक बार फिर से इसमें एक नया टर्न आया है।

indrani-mukerjea-peter-mukerjea

इस हैरान कर देने वाले खुलासे के तहत जिस दिन शीना बोरा की हत्‍या हुई उसके अगले दिन यानी 25 अप्रैल 2012 कां इंद्राणी मुखर्जी अपने पूर्व पति संजीव खन्‍ना के साथ पार्टी कर रही थी। शीना की हत्‍या 24 अप्रैल 2012 को हुई थी।

इस नए खुलासे के तहत इंद्राणी और संजीव खन्‍ना दोनों ने कलकत्‍ता क्रिकेट एंड फुटबॉल क्‍लब (सीसीएंडएफसी) में पार्टी की थी। संजीव खन्‍ना के करीबी मित्र 60 वर्ष के मंगलेश जालान की ओर से सीबीआई को ए‍क चिट्ठी लिखी गई है।

इस चिट्ठी में जालान ने दावा किया है कि 25 अप्रैल की रात उन्‍होंने संजीव को सीसीएंडएफसी क्‍लब में देखा था। दोनों ही लोग शराब पी रहे थे।

आपको बता दें कि जैसी खबरें आ रही हैं कि 24 अप्रैल को इंद्राणी ने शीना की हत्‍या की थी। इसके बाद उसने शीना की लाश को मुंबई के निकट रायगढ़ में दफना दिया था। इसी दिन यानी 24 अप्रैल को इंद्राणी कोलकाता के लिए रवाना हो गई थी।

वह 27 अप्रैल को मुंबई वापस लौटी जहां पर उसके पति पीटर मुखर्जी ने उसे एयरपोर्ट पर रिसीव किया था। यहां से दोनों छुट्टियां मनाने गोवा चले गए थे।

हाल ही में इस केस के गवाह एक जिम इंस्‍ट्रक्‍टर ने सीबीआई को जानकारी दी है कि उसने इंद्राणी औरस संजीव खन्‍ना को रायगढ़ के जंगलों की ओर जाते देखा था। इसी जंगल में शीना के मृत शरीर के अवशेष पुलिस को मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+