बेटी शीना की हत्या के दूसरे दिन इंद्राणी ने की थी पार्टी
मुंबई। शीना की हत्या कर उसकी लाश को जिस तरह से सूनसान इलाके में दफनाया गया, उससे यह तो साफ है कि हत्या करने वाले के दिल में शीना के लिये जरा भी रहम नहीं था। अब जरा सोचिये उस मां के बारे में जिसने अपनी ही बेटी की हत्या के दूसरे दिन अपनी दोस्तों के साथ पार्टी की।

जी हां यह चौंकाने वाला राज़ संजीव खन्ना के दोस्त 60 वर्षीय मंगलेश जालान ने सीबीआई को पत्र लिखकर बताया। पत्र में लिखा है कि 25 अप्रैल 2012 को संजीव खन्न और इंद्राणी मुखर्जी कलकत्ता क्रिकेट एंड फुटबॉल क्लब में आयोजित एक पार्टी में शरीक हुए थे।
उन्होंने पत्र में लिखा कि उस रात पार्टी में मैंने संजीव खन्न और इंद्राणी को देखा। संजीव ओल्ड मोंक रम पी रहे थे। इंद्राणी बीयर या उसी के जैसा कुछ पी रही थीं। मंगलेश ने यह पत्र अपने दोस्त को बचाने के लिखा या उनके खिलाफ केस को मजबूत बनाने के लिये, यह तो कहना मुश्किल है, लेकिन हां अगर इसमें जरा भी सच्चाई है, तो सीधे तौर पर सच्चाई यही है कि हत्या के बाद इंद्राणी ने पार्टी की।
जबकि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शीना की हत्या 24 अप्रैल 2012 को की गई थी। उसके शक को मुंबई के पास रायगढ़ में एक जंगल में दफ्न कर दिया गया था। और उसी दिन वो कोलकाता गई और 27 अप्रैल को वापस मुंबई अपने पति पीटर मुखर्जी को रिसीव करने आयी। वहां से पीटर और इंद्राणी छुट्टी मनाने गोवा चले गये।
हाल ही में एक अन्य गवाह, जिम इंस्ट्रक्टर ने सीबीआई को बताया था कि 25 अप्रैल 2012 को उसने इंद्राणी, संजीव और ड्राइवर श्यामवर राय को रायगढ़ में देखा था, जहां शीना के शव को दफ्नाया गया था।
शीना इंद्राणी की पहले पति सिद्धार्थ दास से बेटी थी। जब उसने पीटर मुखर्जी से शादी की तो उसने शीना को अपनी बहन के रूप में मिलवाया। बाद में शीना पीटर के बेटे राहुल के प्यार में पड़ गई। पीटर उसकी पहली पत्नी से बेटा है। और इंद्राणी को यह रिश्ता कतई गवारा नहीं था, इसलिये उसने कथित तौर पर शीना की हत्या करवा दी।












Click it and Unblock the Notifications