एमपी का इंदौर देश का सबसे साफ शहर, यूपी का गोंडा सबसे गंदा, जानें किस नंबर पर है आपका शहर

यूपी का भी महज एक ही शहर वाराणसी ही इस लिस्ट में टॉप फिफ्टी में रहा है। बिहार, राजस्थान और पंजाब का कोई भी शहर इतना साफ नहीं पाया गया कि वह टॉप फिफ्टी में हो।

नई दिल्‍ली। देश के 434 शहरों और नगरों में कराए गए स्‍वच्‍छता सर्वेक्षण के बाद केंद्र सरकार ने स्‍वच्‍छ भारत रैंकिंग जारी कर दिया है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकैया नायडु ने रैंकिंग के अनुसार शहरों की सूची जारी की। टॉप 2 रैंकिंग में मध्‍य प्रदेश के ही दो शहर हैं। जी हां इंदौर को देश का सबसे स्‍वच्‍छ शहर घोषित किया गया वहीं दूसरे नंबर पर भोपाल है। सर्वे में कहा गया कि देश में सफाई के मामले में यूपी का गोंडा सबसे पीछे है।

किस शहर को कौन सी रैंकिंग

किस शहर को कौन सी रैंकिंग

तीसरा नंबर पर विशाखापट्टनम है। इस लिस्ट में सूरत को चौथा स्थान मिला है जबकि पिछली बार टॉप पर रहने वाला मैसूर शहर इस बार पांचवें नंबर पर खिसक गया है। दिल्ली का एनडीएमसी भी सफाई के मामले में पिछले साल के चौथे नंबर से फिसलकर सातवें नंबर पर पहुंच गया है।

किस राज्‍य के कितने शहर

किस राज्‍य के कितने शहर

सफाई के मामले में टॉप पर रहने वाले 50 शहरों में गुजरात के 12 और मध्य प्रदेश के 11 शहर हैं। वहीं, इस लिस्ट में महाराष्ट्र के तीन और तमिलनाडु के चार शहर हैं। दिल्ली का एनडीएमसी इलाका भी टॉप फिफ्टी में है लेकिन दिल्ली के बाकी तीनों नगर निगम टॉप 50 तो क्या टॉप 100 में भी जगह नहीं बना सके।

टॉप 50 में यूपी का एक शहर

टॉप 50 में यूपी का एक शहर

यूपी का भी महज एक ही शहर वाराणसी ही इस लिस्ट में टॉप फिफ्टी में रहा है। बिहार, राजस्थान और पंजाब का कोई भी शहर इतना साफ नहीं पाया गया कि वह टॉप फिफ्टी में हो। हरियाणा का भी कोई शहर टॉप फिफ्टी में जगह नहीं पा सका है।

सबसे गंदा शहर

सबसे गंदा शहर

सफाई के मामले में सबसे पिछड़ा शहर यूपी का गोंडा है। 434 शहरों के सर्वे में उसका सबसे आखिरी नंबर है। उससे ऊपर 433 नंबर पर महाराष्ट्र का भुसावल शहर है। उसके बाद बिहार का बगहा, उत्तराखंड का हरदोई, बिहार का कटिहार, यूपी का बहराइच, पंजाब का मुक्तसर, अबोहर, यूपी का शाहजहांपुर और खुर्जा हैं। लिस्ट में सबसे नीचे के 50 शहरों में से 25 अकेले यूपी से हैं जबकि बिहार से नौ, राजस्थान, पंजाब से पांच-पांच शहर हैं।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+