Coronavirus: इंदौर में कोरोना वायरस से थाना प्रभारी की मौत

इंदौर। एक दुखद खबर मध्य प्रदेश से है, यहां के इंदौर में कोरोना के खिलाफ जारी जंग के बीच कोरोना पॉजिटिव पुलिस इंस्पेक्टर देवेंद्र चंद्रवंशी की मौत हो गई है, 48 वर्षीय पुलिस इंस्पेक्टर देवेंद्र चंद्रवंशी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, उनका इलाज पिछले 10 दिनों से अरविंदों अस्पताल में चल रहा था. हालांकि देर रात तीन बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Coronavirus: इंदौर में कोरोना वायरस से थाना प्रभारी की मौत

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश का इंदौर कोरोना वायरस का बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है, यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 842 को पार कर गई है। वहीं, जिले में अब तक कोरोना 39 लोगों की जान ले चुका है। 37 ऐसे भी लोग हैं, जो कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उपचार करवाकर पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। इंदौर जिले के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 392 मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष भी कोरोना की चपेट में

इंदौर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। पिछले दिनों उनके जीजा का इलाज कराने में वे भी संक्रमित हो गए। उनके साथ परिवार के आठ लोग पॉजिटिव पाए गए है। उनके जीजा का कोरोना की वजह से निधन हो चुका है। जीजा के जरिए वे और उनके परिवार के आठ सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव हो गए। इनमें साठ साल साल की मां, बहन और दो बेटियां कोरोना पॉजिटिव हैं। इनमें से एक बेटी छह माह की है।

कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 14,792 पर पहुंच गई

पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से जूझ रही है। दुनियाभर में इसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अभी तक दुनियाभर में वायरस के कारण 1 लाख 58 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 22 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है। भारत की बात करें तो यहां कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 14,792 पर पहुंच गई है। इसमें 12,289 सक्रिय मामले, 2,015 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 488 मौतें शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+