मोदी सरकार ने बदला इंग्लैंड में इंदिरा गांधी के नाम पर चल रहे सेंटर का नाम

इंग्लैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के सोमरवेल्ली कॉलेज के एक सेंटर का नाम इंदिरा गांधी के नाम पर रखा गया था जिसको नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने के बाद बदल दिया है।

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के नाम पर रखे गए सेंटर का नाम बदल दिया गया है। इंदिरा गांधी सेंटर ऑफ सस्टेनेबल डेवलपमेंट बदलकर ऑक्सफोर्ड इंडिया सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट कर दिया गया है। ये सेंटर 19 नवंबर 2017 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इस दिन पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का जन्मदिन भी होता है।

नरेंद्र मोदी की सरकार ने बदला इंग्लैंड में इंदिरा गांधी के नाम पर चल रहे सेंटर का नाम

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक इंग्लैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के सोमरवेल्ली कॉलेज के एक सेंटर का नाम इंदिरा गांधी के नाम पर रखा गया था जिसको नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने के बाद बदल दिया है। ये सेंटर 2013 में मनमोहन सरकार द्वारा लॉन्च किया गया था। इसके लिए भारत सरकार ने कॉलेज को 25 करोड़ रुपए दिए थे। आपको बता दें कि 1937 में इंदिरा गांधी ने इसी कॉलेज से आधुनिक इतिहास की पढ़ाई की थी।खबर के मुताबिक केंद्र सरकार ने 2016 में सेंटर का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा था। जिसके बाद इंदिरा गांधी सेंटर ऑफ सस्टेनेबल डेवलपमेंट का नाम बदलकर ऑक्सफोर्ड इंडिया सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट कर दिया गया है।

इंदिरा गांधी जब 1971 में अपने कॉलेज गई थीं। तब वहां उनको डॉक्टरेट के सम्मान से नवाजा गया था। इतना ही नहीं सोनिया गांधी ने कॉलेज को इंदिरा का एक चित्र भी सौंपा था जिसको कॉलेज की दीवार पर लगाया गया है।

नाम बदलने के बारे में पूछने पर कॉलेज प्रशासन ने कहा कि यह ऑक्सफोर्ड और भारत की एतिहासिक साझेदारी को दर्शाने के लिए बदला गया। नवंबर 2016 में कॉलेज ने नासिक में जन्मी कोरनेलिया सोराबजी (1866-1954) के जन्म दिवस के दिन कार्यक्रम किया था। वह ऑक्सफोर्ड में जाने वाली पहली भारतीय महिला थीं। साथ ही औपनिवेशिक भारत में वह पहली महिला वकील भी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+