Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इंदिरा गांधी की जयंती आज: कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया और प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्‍ली। आज भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती है। उनकी याद में कांग्रेस पार्टी की ओर से उन्हें विभिन्‍न स्‍थानों पर श्रद्धाजंलि अर्पित की जा रही है। कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने इंदिरा को दिल्‍ली में शक्ति स्थल जाकर श्रद्धाजंलि अर्पित की। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अन्‍य वरिष्‍ठ भाजपाई नेताओं ने भी इंदिरा को याद किया। मोदी ने ट्वीट किया, मैंने आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनका जन्‍म प्रयागराज में 19 नवंबर 1917 को हुआ था। वह देश की तीसरी प्रधानमंत्री थीं।

Recommended Video

    Indira Gandhi Jayanti: PM Modi और Sonia Gandhi सहित तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि | वनइंडिया हिंदी
    indira gandhi sonia gandhi

    sonia gandhi

    महाराष्ट्र के मंत्री व एनसीपी लीडर नवाब मलिक ने लिखा, "भारत की पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि..। उनके दृढ़ नेतृत्व और वीरता को आने वाली पीढ़ियों द्वारा याद किया जाएगा।

    नलगोंडा से सांसद, टीपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष उत्तम कुमार रेड्डी ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा कि, आज हमारी प्रिय नेता स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर हमने उन्हें याद किया। उनकी नीतियों ने भारत को आत्मनिर्भरता, आर्थिक समृद्धि की ओर अग्रसर किया और करोड़ों को गरीबी से बाहर निकाला। बता दें कि, उत्तम कुमार रेड्डी 5 बार विधायक रह चुके हैं। वह भारतीय वायुसेना का मिग-21 और मिग-23 उड़ा चुके हैं। आंध्र प्रदेश में ​कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+