इंदिरा गांधी की जयंति आज: PM मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दी श्रद्धांजलि , जानें किसने क्या कहा?
Indira Gandhi Jayanti: देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 19 नवंबर को जयंती है। इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था। 1966 से 1977 तक लगातार तीन बार इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री रहीं। इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा, 'भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि। वहीं कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर लिखा, ''देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। साहस, सरलता एवं महिला सशक्तिकरण की अद्वितीय मिसाल रहीं इंदिरा जी को आज पूरा देश याद कर रहा है। हम सभी उनके उत्कृष्ट कार्यों को हमेशा याद रखेंगे।''

इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सीपीपी (CPP) चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'शक्ति स्थल' पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस ने ये वीडियो जारी करते हु लिखा, ''शक्ति, साहस और कुशल नेतृत्व की मिसाल रहीं भारत की 'आयरन लेडी' इंदिरा गांधी जी को आज पूरा देश याद कर रहा है।''
इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट करते हुए लिखा, '' क्षमा वीरों का गुण है। इंदिरा गांधी , भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री व हमारी आदर्श, इंदिरा गांधी की जयंती पर हमारी विनम्र श्रद्धांजलि। भारत की एकता व अखंडता को संजाएं रखने में व हमारे देश को सशक्त एवं प्रगतिशील बनाने में, उन्होंने भारत के लिए कुशल नेतृत्व, सच्ची निष्ठा और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का लगातार परिचय दिया और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन, देश के लिए उनका समर्पित कर्त्तव्य व अदम्य साहस करोड़ों भारतीयों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।''












Click it and Unblock the Notifications