50 मिनट बाद ही वापस लौटी थाईलैंड जा रही इंडिगो की फ्लाइट, इस वजह से करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फुकेत के लिए रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट में अचानक एक तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद इस फ्लाइट को वापस लाया गया और इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

indigo

थाईलैंड के फुकेत जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को मंगलवार को उस वक्त दिल्ली वापस लौटना पड़ा, जब उसमें तकनीकी खराबी आ गई। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-1763 थाईलैंड जाने वाली थी और पायलट ने सुबह 6:41 बजे उड़ान भरी। हालांकि, फ्लाइट में तकनीकी खराबी की सूचना मिलने के बाद सुबह करीब 7:31 बजे ये फ्लाइट वापस इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट लौट आई।

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया, 'इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद विमान के पायलट ने एहतियात के तौर पर लैंडिंग के लिए कहा, जिसके बाद एटीसी ने प्रक्रिया के मुताबिक फुल इमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा करते हुए विमान को लैंड करने की इजाजत दी।' वहीं, इंडिगो की तरफ से आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया गया कि दिल्ली से फुकेत जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी आई है और इसे ठीक करने के लिए फ्लाइट को वापस लाया गया है।

यात्रियों के लिए की गई दूसरे विमान की व्यवस्था
बयान में बताया गया, 'सभी यात्रियों को विमान से उतारकर टर्मिनल भवन में शिफ्ट किया गया है और इनके लिए एक दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की गई है। यात्रियों को इस दूसरे विमान से फुकेत भेजा जाएगा। तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को जो असुविधा हुई है, हम उसके लिए खेद प्रकट करते हैं।' विमान में कितने यात्री थे, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं डीजीसीए के अधिकारियों ने बताया कि उड़ान के दौरान हाइड्रोलिक ग्रीन रिजर्वायर लो लेवल, सिस्टम लो प्रेशर और पंप लो प्रेशर वार्निंग ट्रिगर हुई, जिसके बाद विमान को वापस लाने का फैसला लिया गया।

Recommended Video

      Indigo Viral Video: जानिए क्यों उड़ते विमान में यात्री पर भड़की Air Hostess | वनइंडिया हिंदी | *News

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+