कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, 172 यात्री थे सवार
Indigo Flight Emergency Landing: भोपाल। यात्रियों को लेकर जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इस फ्लाइट में 172 यात्री सवार थे। भोपाल एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट सूरत से कोलकाता जा रही थी। तकनीकी समस्या के कारण इसे भोपाल के लिए डायवर्ट कर दिया जहां इसकी आपात लैंडिग कराई गई। फ्लाइट ने सेफ लैंडिंग की है और इसमें सवार सभी 172 यात्री सुरक्षित हैं।

इंडिगो ने दिया बयान
फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर इंडियो एयरलाइन ने भी बयान जारी किया है। "पायलट को फ्लाइट में हल्की दुर्गंध महसूस हुई जिसके बाद एहतियात के तौर पर कोलकाता जा रही फ्लाइट को भोपाल के लिए डायवर्ट कर दिया गया। विमान का भोपाल में परीक्षण किया जा रहा है। यात्रियों को दूसरे विमान में बैठाया गया है।"












Click it and Unblock the Notifications