Indigo विमान में सभी यात्रियों को होने लगी बेचैनी, कांग्रेस नेता ने साझा किया भयानक अनुभव, एक्शन की मांग
Indigo विमान के आजकल अच्छे दिन नहीं चल रहे। कभी पक्षी टकराने तो कभी तकनीकी खराबी से जूझ रही कंपनी इंडिगो में इस बार कुछ अलग ही खेला हो गया। यात्रियों को शायद ही इस तरह की परेशानी झेलने की उम्मीद होगी। हद तब हो गई जब एयर होस्टेस यात्रियों को टिशू पेपर थमाते दिखीं। कई यात्रियों की तो हालत खराब हो गई। तो चलिए जानते हैं आखिर माजरा क्या है?
दरअसल, Indigo की फ्लाइट जब हवा में उड़ान भर रही थी तब ही अचानक उसमें लगा AC खराब हो गया और इसे 90 मिनट तक ठीक नहीं किया जा सका। इसके बाद तो उसमें बैठे यात्रियों की हालत खराब होने लगी। सभी को बेचैनी जैसी होने लगी। गर्मी ऐसी भयानक लगी कि लोगों के शरीर और माथे से लगातार पसीने छूट रहे थे। यात्रियों ने जब शिकायत की तब एयर होस्टेस सभी यात्रियों को पसीना पोछने के लिए टिशू पेपर बांटने लगीं।

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष ने बताया भयानक अनुभव
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने शनिवार को आरोप लगाया कि इंडिगो एयरलाइन की उड़ान में चंडीगढ़ से जयपुर की यात्रा सबसे भयावह अनुभवों में से एक था। उन्होंने कहा कि विमान में एयर कंडीशनर उड़ान की शुरुआत से ही काम नहीं कर रहे थे और यात्रियों को इसकी वजह से कठिनाई उठानी पड़ी। कई यात्रियों को बेचैनी होने लगी। उन्होंने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय और भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण से एयरलाइन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।












Click it and Unblock the Notifications