दिल्ली-वाराणसी के यात्रियों को रुलाया इंडिगो ने
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) तो क्या माना जाए कि निजी एयर लाइंस भी अब भारतीय रेलवे की तरह गैर जिम्मेदार हो चुकी है? बुधवार को दिल्ली-वाराणसी फ्लाइट के यात्री इंडिगो के अपने सफर को कभी नहीं भूलेंगे। मालूम चला कि पहले दिल्ली हवाई अड्डे पर मुसापिरों को बिना किसी सूचना के एयर लाइंस ने यात्रियों को बोर्डिंग के नाम पर 55 मिनट तक लाइन में खड़ा रखा।

विलंब से उड़ा
उसके बाद विमान वाराणसी के लिए एक घंटे विलंब से उड़ा। देश के चोटी के क्रिकेट लेखक पदमपति शर्मा भी उसी फ्लाइट से वाराणसी जा रहे थे। वे कहते हैं कि मैं यह नहीं कहता कि विलंब क्यों हुआ? कोई तकनीकी समस्या हो सकती हैं। मगर अफसोस यह कि सामने स्क्रीन 'फ्लाइट समय पर' का संदेश दे रही थी। बोर्डिंग का एनाउंसमेंट हो गया। इसके बाद लोगों के पांव दुखने लगे। जो व्हील चेयर पर थे, उनके लिए तो गनीमत थी पर न जाने कितने वृद्ध महिला- पुरुष थे, जिनके कष्ट को समझा जा सकता है। [1777 रु में एयर इंडिया की यात्रा, जानिए किन-किन शहरों में है यह ऑफर]
यात्रियों के प्रति जवाबदेह
शाम 6.25 की फ्लाइट ने शाम सवा सात बजे उड़ान भरी बिना यात्रियों के प्रति जवाबदेह हुए। परेशान होने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक पांडेय भी बेहाल हो चुके थे। सबसे बड़ी बात ये है कि इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी गलती के लिए मुसाफिरों से माफी मांगने की भी जहमत नहीं उठाई। इस संबंध में जब इंडिगो के दफ्तर में पूछताछ की गई तो वहां से कोई कोई कायदे का जवाब नहीं मिला।
जानकारों ने बताया कि निजी एयरलिंस अब दो घंटे पहले मुसाफिरों को एसएमएस करके सूचित करने लगे है कि उनकी फ्लाइट लेट है। तब तक मुसाफिर घर से निकल चुके होते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि लगता है कि इन पर किसी का कोई कंट्रोल नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications