इंडिगो एयरलाइंस ने की सबसे बड़ी सेल की घोषणा, सिर्फ 1212 रुपये में बुक करें टिकट
अपनी 12वीं सालगिरह मनाने के लिए विमान कंपनी इंडिगो ने खास तैयारियां की हैं। इंडिगो अपनी सालगिरह के मौके पर यात्रियों को फ्लाइट टिकट में बंपर छूट देने जा रही है। इस मेगा सेल की शुरुआत मंगलवार से हो चुकी है जोकि 13 जुलाई तक चलेगी।

नई दिल्ली। अपनी 12वीं सालगिरह मनाने के लिए विमान कंपनी इंडिगो ने खास तैयारियां की हैं। इंडिगो अपनी सालगिरह के मौके पर यात्रियों को फ्लाइट टिकट में बंपर छूट देने जा रही है। इस मेगा सेल की शुरुआत मंगलवार से हो चुकी है जोकि 13 जुलाई तक चलेगी। इस सेल में 12 लाख सीटों का किराया कम किया गया है जो 1,212 रुपये से शुरू हो रही हैं। सेल में बुक किए गए टिकट से यात्री 25 जुलाई से अगले साल 30 जुलाई के बीच सफर कर सकते हैं। इंडिगो के मुताबिक ये भारतीय एयरलाइन सीटों की सबसे बड़ी सेल है।

10 जुलाई से 13 जुलाई तक है सेल
इंडिगो एयरलाइंस 4 अगस्त को अपनी 12वीं सालगिरह मनाने जा रही है। इस मौके को खास बनाने के लिए इंडिगो ने सबसे बड़ी एयरलाइन सेल की घोषणा की है। इंडियो एयरलाइंस ने सालगिरह के मौके पर अपनी 12 लाख सीटें सस्ती कर दी हैं। मंगलवार 10 जुलाई से 13 जुलाई तक चलने वाली इस सेल में सीटें मात्र 1,212 रुपये से शुरू हैं। इसके अलावा 25 फीसदी तक की छूट दी जा रही है।

12 लाख सीटों के किराये हुए कम
ये सेल 10 जुलाई से 13 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान यात्री बुक किए जाने वाले टिकट केवल 25 जुलाई, 2018 से 30 जुलाई, 2019 तक सफर कर सकते हैं। ये 12 लाख सीटें 57 शहरों के लिए हैं। इसके अलावा इस सेल में अंतर्राष्ट्रीय रूट भी शामिल है, यानि यात्री इंटरनेशनल टिकट भी इस सेल में बुक कर सकते हैं। इस पूरी सेल के अलावा एसबीआई के ग्राहकों को एक स्पेशल छूट है।

4 अगस्त को 12 साल पूरे करेगा इंडिगो
जिन यात्रियों के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का क्रेडिट कार्ड है, उन्हें 5 फीसदी तक कैशबैक मिल सकता है। एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से न्यूनतम 3000 का टिकट खरीदने पर यात्री को 5 फीसदी (अधिकतम 500 रुपये) कैशबेक मिल सकता है। इस सेल पर इंडिगो के चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर विलियम बोल्टर ने कहा, 'इंडिगो 4 अगस्त को 12 साल का हो रहा है और इस मौके को खास बनाने के लिए हमने 57 शहरों में 12 लाख सीटों पर किराया कम किया है। हमें सबसे बड़ी भारतीय एयरलाइन सीटों की सबसे बड़ी सेल की घोषणा कर खुशी है।'
ये भी पढ़ें: फेक न्यूज से निपटने के लिए WhatsApp ने शुरू किया ऐड कैंपन, यूजर्स को दिए 10 टिप्स












Click it and Unblock the Notifications