फेक न्यूज से निपटने के लिए WhatsApp ने शुरू किया ऐड कैंपन, यूजर्स को दिए 10 टिप्स
आईटी मंत्रालय की सख्ती के बाद फेक न्यूज से निपटने के लिए व्हाट्सएप ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए कंपनी ने भारतीय अखबारों में एक ऐड भी निकाला है जिसमें व्हाट्सएप पर मिले मैसेज को जांचने के टिप्स दिए गए हैं।
नई दिल्ली। आईटी मंत्रालय की सख्ती के बाद फेक न्यूज से निपटने के लिए व्हाट्सएप ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए कंपनी ने भारतीय अखबारों में एक ऐड भी निकाला है जिसमें व्हाट्सएप पर मिले मैसेज को जांचने के टिप्स दिए गए हैं। कंपनी ने 10 टिप्स दिए हैं जिससे यूजर से पचा लगा सकते हैं कि उनके द्वारा प्राप्त जानकारी सही है कि नहीं। मंगलवार को कंपनी ने कहा कि इससे लड़ने के लिए टेक्नोलॉजी कंपनियों, सरकार और समाज को साथ में काम करना होगा और लोगों को इसके बारे में जागरूक करना होगा कि प्राप्त जानकारी सच नहीं है।

व्हाट्सएप ने लोगों को फेक न्यूज के बारे में जागरुक करने के लिए भारतीय अखबारों में एक ऐड निकाला है। इस ऐड में कंपनी ने यूजर्स से अपील की है कि वो कोई भी मैसेज को फॉरवर्ड करने से पहले एक बार इसको जांच ले। इसके लिए कंपनी ने 8 टिप्स भी दिए हैं जिससे यूजर मैसेज को जांच सकते हैं। व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स से कहा है कि वो मैसेज को फॉरवर्ड करने से पहले जांच लें। इसके साथ ही प्राप्त फोटो को भी अच्छे से पढ़ लें और अगर मैसेज में कोई लिंक है तो ये देख लें कि वो भरोसेलायक है या नहीं। व्हाट्सएप ने यूजर्स से गुजारिश करते हुए कहा कि फेक न्यूज अक्सर वायरल हो जाती है, ऐसे में मैसेज की सच्चाई जरूर जान लें।

व्हाट्सएप यह सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय कर रहा है कि इसे भीड़ को इकट्ठा करने के लिए एक उपकरण के रूप में उपयोग नहीं किया जाए। इसके लिए कंपनी इस हफ्ते एक नया फीचर ला रही है। ये नया फीचर व्हाट्सएप पर फॉरवर्ड और असली मैसेज का पता लगा पाएगा। कंपनी यूजर्स को यह समझने में मदद करने के लिए मैसेज को हाइलाइट करेगी कि इसे मूल रूप से टाइप नहीं किया गया है। इससे मूल मैसेज किसने लिखा है, यह निश्चित नहीं होने पर तथ्यों की जांच करने की सलाह दी जाएगी।।
भारत में ये फीचर लॉन्च करने से पहले कंपनी ने कहा, 'हम भारत में एक नए लेबल का परीक्षण कर रहे हैं जो फॉरवर्ड मैसे और सेंडर द्वारा टाइप कर भेजे गए मैसेज को हाइलाइट करता है। यह मैसेज प्राप्त करने वाले को एक महत्वपूर्ण संकेत के रूप में काम करेगा जिससे यूजसर मैसेज को आगे भेजने से पहले दो बार सोचेगा। इससे मैसेज प्राप्त करने वाले को ये पता चल जाएगा कि उसे मिला मैसेज सेंडर ने खुद लिखा है या वो एक संभावित अफवाह है।'
ये भी पढ़ें: फेक न्यूज रोकने के लिए नया फीचर ला रहा WhatsApp, इस तरह करेगा काम
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications