पैसेंजर से मारपीट का वीडियो वायरल होने पर इंडिगो एयरलाइन ने मांगी माफी

नई दिल्ली: चेन्नई से दिल्ली आए यात्री के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने मामले में माफी मांगी है और जांच मे दोषी पाए गए कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया है। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट के कर्मचारी ने विनय कटियाल नाम के शख्स के साथ कथिच रूप से उसके अपशब्द कहने के बाद हाथापाई की। मारपीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कोच का इंतजार करने के दौरान बहस के बाद दोनों में हाथापाई हो रही है।

IndiGo Airline Apologises for Staff Manhandles Passenger At Delhi Airport

बताया जा रहा है कि जैसे ही बस में बैठने के लिए पैसेंजर्स जाने लगते हैं, अपशब्द बोलने के आरोप को लेकर विनय कटियाल को ग्राउंड स्टाफ अंदर जाने से रोक लेते हैं। बात इतनी बढ़ जाती है कि उनके बीच धक्का-मुक्की की नौबत आ जाती है और फिर बात मारपीट तक पहुंच जाती है। वीडियो में एयरलाइन स्टाफ को पीछे से कटियाल की गर्दन पकड़े देखा जा सकता है। इस घटना के लिए इंडिगो एयरलाइन ने माफी मांग ली है। घटना 15 अक्टूबर की बताई गई है।

इंडिगो एयरलाइन ने अपने बयान में कहा है कि इस घटना की जांच के लिए कमैटी बनाई गई थी। इस घटना में जो स्टाफ शामिल था, उसे नौकरी से निकाल दिया गया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट में ग्राउंड स्टाफ को दोषी पाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+