Indigo का शानदार ऑफर, अगर आप वैक्सीनेटड है तो मिलेगा 10% का डिस्काउंट
नई दिल्ली, 02 फरवरी: आज लगभग दो साल के बाद भी पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है, हालांकि वैक्सीनेशन के जरिए इस पर पूरी तरह से काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोगों के कोरोना वैक्सीन लगे इसका भरपूर प्रयास किया जा रहा है। वहीं अब कोरोना वैक्सीन लगावा चुके लोगों के लिए एयरलाइंस कंपनी ने शानदार ऑफर निकाला है। जिसके तहत अगर आप वैक्सीनेटड है तो टिकट में डिस्काउंट मिलेगा।

जी हां, हवाई सफर करने वाले हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी है। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने वैक्सीन लगाव चुके हवाई यात्रियों के एयर फेयर पर 10 फीसदी डिस्काउंट देने का ऐलान किया है। इंडिगो ने हाल ही में 'वैक्सी फेयर' लॉन्च किया, जिसका फायदा वैक्सीनेटड लोग उठा सकते हैं। इसके लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट साथ रखना है या फिर एयरपोर्ट के चेक-इन काउंटर/बोर्डिंग गेट पर आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप पर अपनी वैक्सीनेशन स्टेटस को दिखानी होगी। ऐसा ना करने पर फेयर में कोई छूट नहीं मिलेगी। ऑफर तभी मान्य होगा जब यात्री इंडिगो की वेबसाइट पर टिकट बुक करेगा।
दरअसल, इंडिगो ने 2 फरवरी 2022 को ट्वीट के जरिए वैक्सी फेयर स्कीम को फिर से शुरू करने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक वैक्सीन स्कीम का फायर सिर्फ उन यात्रियों को मिलेगा, जो कम से कम कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं। हालांकि, यह ऑफर इंडिगो की ग्रुप बुकिंग पर लागू नहीं है।
छूट का फायदा उठाने के लिए करना होगा ये काम
- स्टेप- 1: वैक्सी फेयर सेलेक्ट करें। अपने अराइवल और डिपार्चर डेस्टिनेशन में सेलेक्ट करते समय वैक्सी फेयर का विकल्प चुनें।
- स्टेप- 2: सेलेक्ट करें कि पहली या दूसरी डोज सेलेक्ट करें, जो आप लगवा चुके हैं।
- स्टेप- 3: पसंदीदा फ्लाइट चुनें, अपना आगे और वापसी फ्लाइट विकल्प चुनें और जारी रखें।
- स्टेप- 4: लाभार्थी अपना आईडी डिटेल्स इंटर करें। लाभार्थी के लिए एक आईडी कार्ड अनिवार्य है।
- स्टेप- 5: बुकिंग कम्पलीट- वैक्सी फेयर स्कीम सफलतापूर्वक लागू कर दिया गया है और आपकी बुकिंग पूरी हो गई है।
- स्टेप- 6: कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट जरूर केरी करना चाहिए।
All vaccinated and ready to travel? Book with Vaxi Fare to make the most of your trip. Know more https://t.co/diRT9rTFtw #LetsIndiGo #Aviation #Vaccination #VaxiFare pic.twitter.com/GBwy9EOgtV
— IndiGo (@IndiGo6E) February 1, 2022
बता दें कि यह ऑफर चुनिंदा किराए के प्रकारों पर घरेलू यात्रा के लिए वन-वे, राउंड-ट्रिप और मल्टी-सिटी फ्लाइट्स पर लागू है। हालांकि, यह ऑफर इंडिगो की ग्रुप बुकिंग पर लागू नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications