IndiaTv-IPSOS EXIT POLL: दिल्ली में एक बार फिर से AAP की सरकार, BJP देगी कड़ी टक्कर!
IndiaTv-IPSOS EXIT POLL:एक बार फिर से AAP की सरकार, BJP देगी कड़ी टक्कर!
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल के नतीजें सामने आ रहे हैं। दिल्ली चुनाव को लेकर अलग-अलग टीवी चैनलों और एजेंसियों ने एग्जिट पोल के नतीजें जारी किए हैं। इंडिया टीवी-आईपीएसओएस एग्जिट पोल के नतीजे इशारा कर रहे हैं कि एक बार फिर से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है।

एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है। अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। India Tv IPSOS एग्जिट पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी को 44 सीटें मिल सकती हैं। वहीं भाजपा को 26 सीटें मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिलने का अनुमान लगाया गया है। इंडिया टीवी के इस एग्जिट पोल के अनुसार पश्चिमी दिल्ली में आप को 9 सीटें मिल सकती है, जबकि भाजपा को एक सीट मिल सकती है। वहीं उत्तर पश्चिमी दिल्ली में AAP को 8 सीटें मिल सकती है तो वहीं बीजेपी के खाते में 2 सीटें आ सकती हैं। हालांकि ये सिर्फ अनुमान हैं। चुनाव के नतीजों में लंबा इंतजार नहीं है।
साल 2015 में जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री बने अरविंद केजरीवाल एक और कार्यकाल हासिल करने की कोशिश में हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी ने 2015 के विधानसभा चुनाव में कुल 70 में 67 सीटों पर जीत हासिल की थी, और शेष तीन सीटें BJP के खाते में गई थीं। उस समय दिल्ली इलेक्शन में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई थी, जबकि वर्ष 1998 से 2013 तक कांग्रेस लगातार 15 साल दिल्ली की सत्ता में रह चुकी थी।












Click it and Unblock the Notifications