Axiom-4 mission: भारत के शुभांशु शुक्ला का Axiom-4 मिशन 22 जून तक स्थगित

Axiom-4 mission: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष में ले जाने वाले एक्सिओम मिशन 4 की लॉन्चिंग को फिलहाल 22 जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। आपको बता दें कि इसकी लॉन्चिंग 19 जून को तय की गई थी लेकिन अब ये टाल दी गई है।

इसके पीछे वजह नासा द्वारा अंतरिक्ष स्टेशन में मरम्मत कार्य का मूल्यांकन करने के लिए अतिरिक्त समय देना है। ये फैसला NASA, Axiom Space, और SpaceX के साथ-साथ भारत की स्पेस एजेंसी ISRO ने मिलकर लिया है, इसके बारे में पहले इसरो और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने Tweet किया है।

Axiom-4 mission

इसरो ने एक्स पर लिखा है कि ' @isro, पोलैंड और हंगरी की टीमों ने Axiom मिशन 4 की संभावित लॉन्च टाइमलाइन के बारे में @Axiom_Space के साथ विस्तृत चर्चा की। इसके बाद, @Axiom_Space ने कई तत्परता मापदंडों का आकलन करने के लिए @NASA और @SpaceX के साथ परामर्श किया। @SpaceX फाल्कन 9 लॉन्च वाहन, ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की तत्परता स्थिति, @Space_Station के Zvezda मॉड्यूल में मरम्मत, मौसम की स्थिति और चालक दल के स्वास्थ्य और तैयारियों के आधार पर, @Axiom_Space ने सूचित किया है कि अगली संभावित लॉन्च तिथि 22 जून 2025 है।

22 जून अगली संभावित लॉन्च तिथि हो सकती है

तो वहीं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, "मॉड्यूल फिटनेस, चालक दल के स्वास्थ्य, मौसम आदि सहित प्रमुख मापदंडों का आकलन करने के बाद...एक्सिओम स्पेस ने संकेत दिया है कि 22 जून 2025 एक्सिओम-04 मिशन की अगली संभावित लॉन्च तिथि हो सकती है, जो अन्य लोगों के अलावा भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ले जाएगा।'

मिशन का संचालन भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला करेंगे

मिशन का संचालन भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला करेंगे। नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री और एक्सिओम स्पेस में मानव अंतरिक्ष यान की निदेशक पैगी व्हिटसन वाणिज्यिक मिशन की कमान संभालेंगी।इसरो ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि अंतरिक्ष यान 19 जून को लॉन्च किया जाएगा, क्योंकि स्पेसएक्स ने अपने फाल्कन-9 रॉकेट में तरल ऑक्सीजन रिसाव को सफलतापूर्वक ठीक कर लिया है।

8 जून, 10 जून और 11 जून को भी टली थी उड़ान

14 दिनों के इस मिशन में पिछले महीने कई बार देरी हुई है। अंतरिक्ष यात्रियों को मूल रूप से 29 मई को उड़ान भरनी थी, जिसे 8 जून, 10 जून और 11 जून तक के लिए टाल दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+