बेंगलुरू में खुला भारत का पहला 3D प्रिंटेड पोस्ट ऑफिस, पीएम ने फोटो शेयर कर लिखी ये बात
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में शुक्रवार को देश के पहले 3 डी प्रिंटेड पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन हुआ। जिसकी तस्वीरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेयर की है। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया है।

ये 3डी-प्रिंटेड पोस्ट ऑफिस बेंगलुरू के उल्सूर बाजार के पास कैम्ब्रिज लेआउट में स्थित है और 1100 वर्ग फुट में तैयार किया गया है। इस डाकघर का निर्माण लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड ने किया है और आईआईटी मद्रास ने इसके लिए तकनीकी मार्गदर्शन दिया है।
पीएम मोदी ने इस की थ्री डी पोस्ट ऑफिस की फोटो शेयर करते हुए लिखा-
"इस 3D प्रिंटेड पोस्ट ऑफिस को देखकर हर भारतीय को गर्व होगा। यह हमारे देश के नवाचार और प्रगति का एक प्रमाण है, यह आत्मनिर्भर भारत की भावना का भी प्रतीक है। उन लोगों को बधाई जिन्होंने डाकघर को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की है। "
इस थ्री डी पोस्ट ऑफिस की खास बात ये है कि ये महज 45 दिन में बनकर तैयार हो गया है। जबकि पारंपरिक तरीके से इसे बनाने में लगभग 8 महीने तक का समय लगता। ये 3डी-कंक्रीट प्रिंटिंग तकनीक को पारंपरिक भवन निर्माण प्रणाली का एक व्यवहारिक विकल्प है।
बता दें निर्माण में 3डी प्रिंटिंग निर्माण सामग्री को परतों में रखने, दीवारें, फर्श और छत बनाने के लिए रोबोटिक सिस्टम का उपयोग होता है। पारंपरिक तरीके में धीमी गति से ईंट, सरिया से निर्माण करने से अलग ये बिल्डिंग को बनाने में 3डी प्रिंटिंग काफी तेज है। जैसे 2,000 वर्ग फुट का एक घर जिसे पारंपरिक तकनीकों का उपयोग करके बनाने में लगभग चार महीने लगेंगे, उसे 3डी प्रिंटिंग के साथ कम से कम 7 से 10 दिनों में बनाया जा सकता है।
Every Indian would be proud to see India's first 3D printed Post Office at Cambridge Layout, Bengaluru. A testament to our nation's innovation and progress, it also embodies the spirit of a self-reliant India. Compliments to those who have worked hard in ensuring the Post… pic.twitter.com/Y4TrW4nEhZ
— Narendra Modi (@narendramodi) August 18, 2023












Click it and Unblock the Notifications