साल 2016 में चीन को पछाड़ कर भारत बनेगा नबंर 01
नयी दिल्ली। पड़ोसी मुल्क चीन हमेशा से अपनी ताकत का रौब भारत को दिखाता रहा है, लेकिन बहुत ही जल्द हम चीन को पछाड़कर दुनिया में नबंर 1 बन जाएंगे। जी हां ये भविष्यवाणी अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और वर्ल्ड बैंक ने की है।

इस भविष्यवाणी के मुताबिक अगर इस साल भारत की आर्थिक तरक्की अच्छी रही तो हम चीन को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। आईएमएफ और विश्व बैंक के मुताबिक साल 2015 में भारत 7.5 फीसदी की दर से तरक्की करेगा। वहीं साल 2016 में भारत 7.5 फीसदी या लेकर 7.9 की दर से आर्थिक तरक्की करेगा। वहीं केंद्र सरकार ने मार्च 2016 के आखिर तक 8.1 से 8.5 फीसदी की विकास दर हासिल करने का लक्ष्य रखा है।
ऐसे में वर्ल्ड बैंक और मुद्रा कोष का नया आकलन भारत सरकार के लिए खुशी की खबर है। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर भारत ये विकास दर हासिल करने में कामियाब हो जाता है तो वो अपने पड़ोसी देश चीन को पीछे छोड़ देगा। गौरतलब है कि आईएमएफ-वर्ल्ड बैंक की वॉशिंगटन में होने वाली बैठक से पहलेये आकलन जारी किए गए है।












Click it and Unblock the Notifications