'पीएम मोदी 1000 साल तक जीवित रहें', सूडान से भारत लौटी महिला ने जताई खुशी, अन्य पीड़ितों ने भी बयां की आपबीती
Sudan Crisis: भारत ने 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत अब तक सूडान से 670 नागरिकों को एयरलिफ्ट किया है और बचाव अभियान अभी भी चल रहा है।

Operation Kaveri: सूडान में चल रहे सैन्य संघर्ष के बीच वहां फंसे भारतीयों की वतन वापसी अब तेजी से होने लगी है। दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते ही लोगों की खुशी चेहरे पर दिखने लगी है। कई लोगों ने तो एयरपोर्ट पर उतरने के बाद भारत माता की जय के नारे भी लगाए तो वहीं कइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया।
सूडान से लौटीं निशा मेहता ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया
सूडान से मुंबई लौटी भारतीय नागरिक निशा मेहता ने वतन लौटते ही खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी है अपने वतन लौटकर। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कहा और कहा कि हमें खुशी है कि हम अपने देश लौट आए। अब हम यहां बिल्कुल सुरक्षित हैं। सूडान में स्थिति बिल्कुल खराब है।
बचाव अभियान तेजी से चल रहा: अवतार सिंह
सूडान से लौटे एक भारतीय नागरिक अवतार सिंह ने कहा कि हम खुशी महसूस कर रहे हैं क्योंकि हम अपने घर लौट आए हैं। बचाव अभियान तेज गति से चल रहा है। हम भारत सरकार के फैसले से संतुष्ट हैं।
सूडान से लौटी बुजुर्ग महिला बोलीं- पीएम मोदी 1000 साल जीवित रहें
हमारा देश महान है। सूडान से लौटी एक बुजुर्ग महिला ने कहा कि पीएम मोदी 1,000 साल तक जीवित रहें क्योंकि उन्होंने हमारी जान बचाई है। मैं उनका बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करती हूं।
बुजुर्ग नागरिक ने भारत का शुक्रिया अदा किया
सूडान से मुंबई लौटे एक भारतीय बुजुर्ग नागरिक ने कहा कि मैं भारत सरकार को हमें सुरक्षित लाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने भोजन सहित सभी व्यवस्थाएं कीं। सभी चीजें सही थीं। हम खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications