Sunita williams की सकुशल वापसी पर पैतृक गांव में मनी दिवाली, केंद्रीय मंत्री ने भारत की बेटी के लिए लिखा संदेश

Sunita williams News: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्‍स नौ महीने बाद 19 मार्च को धरती पर सकुशल वापसी हो चुकी है। सुनीता विलियम्‍स 8 दिन के नासा के मिशन के तहत अतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर भेंजी गई थी लेकिन उनके स्‍पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आने के कारण बीते नौ महीने से सुनीता विलियम्‍स और उनके सहयोगी बैरी विल्मोर अंतरिक्ष में ही फंसे थे। जिन्‍हें वापस लाने के लिए ड्रैगन स्‍पेसएक्‍स भेजा गया था।

सुनीता विलियम्‍स की धरती पर सकुशल वापसी के लिए नासा के वैज्ञानिक ही नहीं पूरा विश्‍व कर रहा था। सुनीता विलियम्‍स के धरती पर सही-सलामत लौटते ही भारतवासी खुशी से झूम उठे।

Sunita williams

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्‍स की वापसी पर भारत में जगह-जगह जश्‍न मनाया जा रहा है। सुनीता विलियम्‍स के पैतृक गांव गुजरात के मेहसाणा के झूलावन में लोगों ने रात में ही आतिशबाजी कर जश्‍न मनाया। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री विज्ञान और प्रौद्योगिकी डॉक्‍टर जीतेन्‍द्र सिंह ने भी सोशल मीडिया पर प्‍यारा सा मैसेज लिखकर बधाई दी है।

सुनीता विलियम्‍स के पैतृक गांव झूलासन में मनाई गई दीवाली

फ्लोरिडा के तट पर समुद्र में क्रू-9 के स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान के सफल स्प्लैशडाउन जब तक नहीं हुआ सभी की धकड़ने थमी हुईं थीं। ड्रैगन स्‍पेसक्राफ्ट की सफल लैडिंग के बाद जैसे ही नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स बाहर निकलकर आई तो लोग खुशी से नाचने लगे। सुनीता विलियम्‍स के पैतृक गांव झूलासन में लोगों ने खुशी मानते हुए पटाखे फोड़े।

मंत्री डॉ जीतेन्‍द्र सिंह ने भारत की बेटी के लिए लिखी ये प्‍यारी बात

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी डॉ जीतेन्‍द्र सिंह ने सुनीता विलियम्‍स की धरती पर सकुशल वापसी पर एक्‍स पर एक संदेश लिखा। उन्‍होंने लिखा " गौरव, गर्व और राहत का क्षण! पूरा विश्व भारत की इस शानदार बेटी की सुरक्षित वापसी का जश्न मनाने के लिए एक साथ आया है, जो अंतरिक्ष की अनिश्चितताओं को सहन करने के साहस, दृढ़ विश्वास और स्थिरता के लिए इतिहास में दर्ज हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+