अब देर से शादी करने लगे हैं हिन्दुस्तानी
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) अब हिन्दुस्तानी उम्रदराज होने के बाद शादी करते हैं। अगर बीते एक में शादी की औसत उम्र पर गौर करें तो साफ होगा कि हिन्दुस्तानी शादी देर से करने लगे हैं। वे पहले की तरह बहुत कम में शादी नहीं करते।

राष्ट्रीय जनगणना 2011 के आंकड़ों के अनुसार अब लड़कियां औसत 19 साल के बाद ही शादी करने लगी हैं। पहले ये उम्र 18 साल से कुछ ज्यादा थी। उधर पुरुष 23 साल के बाद शादी करते हैं। पहले ये उम्र साढ़े बाइस साल के आसपास थी।
सेटेल होने पर शादी
राजधानी में एक मैरिज ब्यूरो चलाने वाले सतनाम सिंह ने कहा कि देर से विवाह इसलिए भी हो रहे क्योंकि अब लोग करियर में सेटल होने के बाद ही शादी करने के संबंध में सोचते हैं। पहले तो मां-बाप ने ऱिश्ता पसंद किया और हो गई शादी। शहरों में तो औसत शादी की उम्र और भी अधिक होगी।
कितने शादीशुदा
2011 के आंकड़ों पर गौर करें तो देश में 49.9 फीसद औरतें विवाहित थीं। 2001 की जनगणना में ये आंकड़ा 47.7 फीसद था। 2011 की जनगणना के अनुसार, देश के 46 फीसद शादी के लायक मर्द शादीशुदा हैं। जबकि 2001 में ये आंकड़ा 43. 6 फीसद था।












Click it and Unblock the Notifications