प्यू रिसर्च का दावा अर्थव्यवस्था से नहीं बल्कि देश की दिशा से परेशान है देशवासी

सुधरेंगे देश के हालात
70 प्रतिशत भारतीय देश किस दिशा में जा रहा है इसे लेकर खासे चिंतित और असंतुष्ट हैं और वह बदलाव चाहते हैं। वहीं 42 प्रतिशत भारतीयों का सोचना है कि अगले 12 माह के अंदर देश की अर्थव्यवस्था और इसके हालातों में सुधार जरूर होगा। सर्वे की फाइंडिंग्स के मुताबिक देश में ग्रोथ रेट 5 प्रतिशत से भी कम हो मगर लोगों का कांग्रेस पार्टी पर भरोसा बढ़ा है। यह बात अभी तक विश्लेष्कों की ओर से कही जा रही सभी बातों से एकदम अलग है। सर्वे में 10 भारतीयों में से आठ ने कांग्रेस की दो बड़ी कल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम और फूड स्कीम पर भरोसा जताया है। लोगों का मानना है कि ये दोनों ही योजनाएं देश के लिए अच्छी बात हैं। हालांकि 10 में से नौ भारतीयों ने महंगाई को देश की एक बड़ी समस्या के तौर पर बताया है और 85 प्रतिशत लोगों ने कहा कि नौकरियों की कमी खतरे की घंटी है।
बीजेपी, कांग्रेस से बेहतर
करीब 60 प्रतिशत लोगों ने कहा कि बीजेपी कांग्रेस से बेहतर पार्टी साबित होगी। प्यू रिसर्च की ओर से कहा गया है कि देश में जो भी एग्जिट पोल्स नतीजे या सर्वे आ रहे वह कहीं न कहीं कुछ हद तक सही साबित होंगे क्योंकि ज्यादातर भारतीयों का मानना है कि बीजेपी विदेश नीति, महंगाई और दूसरे कई बड़ी चुनौतियों का सामना कांग्रेस के मुकाबले काफी बेहतरी से कर सकेगी। सर्वे में शामिल ज्यादातर लोगों ने माना कि कांग्रेस पार्टी के पास विदेश नीति जैसी कोई चीज नहीं है। इन लोगों के मुताबिक पाकिस्तान और चीन राजनीतिक स्थिरता की वजह से दोनों देशों की ताकत बढ़ती जा रही है और इसकी वजह से देश पर खतरा भी बढ़ रहा है। प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक 47 प्रतिशत भारतीयों ने पाकिस्तान को देश का सबसे बड़ा खतरा करार दिया है। 20 प्रतिशत भारतीय लश्कर-ए-तैयबा को और 19 प्रतिशत लोग नक्सलवाद को देश के लिए खतरनाक मानते हैं।












Click it and Unblock the Notifications