अब बिना वीजा के जाइए थाईलैंड, थाई सरकार ने किया बड़ा ऐलान, जानिए कब से कब तक है छूट

Thailand Visa: अब थाइलैंड जाने के लिए भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। थाई टूरिज्म के मुताबिक, भारतीय नागरिक 10 नवंबर 2023 से 10 मई 2024 तक बिना वीजा के थाईलैंड जा सकते हैं और 30 दिनों तक वहां रह सकते हैं। यानी 6 महीने तक ये वीजा छूट जारी रहेगी। भारत के साथ-साथ ताइवान के यात्रियों के लिए भी थाइलैंड ने वीजा की आवश्यकताओं में छूट दी है।

थाईलैंड ने टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ये कदम उठाया है। इस सितंबर में उसने चीनी नागरिकों के लिए भी ऐसा किया था। विदेश में घूमने वाले भारतीय नागरिकों के लिए ये एक सप्ताह के भीतर दूसरी ऐसी खबर है।

Thailand Visa

श्रीलंका ने हाल ही में 31 मार्च 2024 तक एक पायलट प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में भारत, चीन और रूस सहित सात देशों से आने वाले पर्यटक के लिए बिना वीजा के देश में आने देने की इजाजत दी थी।

कोरोना काल के बाद कई देशों के पर्यटन बोर्डों द्वारा भारतीय यात्रियों को आक्रामक तरीके से लुभाया जा रहा है। इस साल अब तक मलेशिया, चीन और दक्षिण कोरिया के बाद लगभग 12 लाख पर्यटकों के साथ भारत पर्यटन के लिए थाईलैंड का चौथा सबसे बड़ा बाजार रहा है।

भारत सरकार के आंकड़ों से पता चलता है कि विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या 2011 में 1.4 करोड़ से लगातार बढ़कर 2019 में 2.7 करोड़ के शिखर पर पहुंच गई। फिर कोरोना लॉकडाउन के बाद 2022 में यह फिर से 2.1 करोड़ हो गई है।

पिछले साल केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि भारतीयों के लिए शीर्ष 10 गंतव्य देश में, संयुक्त अरब अमीरात (लगभग 59 लाख या 28%), सऊदी अरब (24 लाख/11.5%), यूएसए (17 लाख/8%), सिंगापुर (9.9 लाख/4.7%), थाईलैंड (9.3 लाख/4.4%), यूके (9.2 लाख/4.3%), कतर (8.7 लाख/4.1%), कुवैत (8.3 लाख/3.9%), कनाडा (7.7 लाख/3.6%) और ओमान (7.2 लाख/3.4%) शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+