Video: दूल्हे के पापा ने डांस से लूट ली महफिल, 'बदतमीज दिल' पर दिखाए ऐसे मूव्स, सोशल मीडिया भी फिदा

Wedding dance video viral सोशल मीडिया पर अब एक अंकल का वीडियो वायरल हो रहा है, जो अपने बेटे की शादी में जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Grooms Father Dance Video Viral

Groom's Father Dance Video Viral: शादियों का सीजन चल रहा है। अपने बेटे या फिर बेटी की शादी में हर माता-पिता की खुशी देखते ही बनती है। भारतीय शादियों का दूसरा मतलब ही नाच-गाना और खाना होता है। हालांकि पहले की तुलना में शादियों का तौर-तरीका थोड़ा अपडेट हुआ है। अब कोरियोग्राफर्स आते हैं और परिवार के हर शख्स को उसके हिसाब से डांस के लिए ट्रेंड करते हैं। अब ऐसे ही एक डैडी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो अपने बेटे को दूल्हा बनते देख खुशी से फूले नहीं समां रहे हैं।

बेटे को दूल्हा बनते देख फूले नहीं समाए पापा

बेटे को दूल्हा बनते देख फूले नहीं समाए पापा

शादियों में डांस मस्ती ना हो ऐसा हो गई नहीं सकता। हर दूल्हा और दुल्हन की तमन्ना होती है कि उनकी शादी ऐसी हो, जो यादगार बन जाए। इसीलिए तो आजकल दुल्हन की एंट्री से लेकर दूल्हे की स्टाइल तक सोशल मीडिया पर वीडियोज की भरमार है, लेकिन ऐसा कम ही होता है, जब किसी दूल्हे के पापा शादी में ऐसा गजब का डांस करे और यूजर्स भी बोले कि इनके आगे तो हीरो भी फेल हैं।

अंकल का डांस वीडियो वायरल

अंकल का डांस वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक पापा का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जो अपने बेटे के दूल्हा बनने की खुशी में जमकर नाचे हैं। रणवीर कपूर के फिल्म के सॉन्ग 'बदतमीज दिल' पर अंकल ने गजब के डांस मूव्स दिखाए हैं, जिसको देखकर आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे। sarthak_aastha नाम के एक इंस्टा यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन में लिखा है,"अब तक के सबसे कूल डैड"। वीडियो में एक पिता अपने बेटे की शादी में खुशी से जमकर नाचते दिख रहे हैं।

 व्यूज 1 मिलियन पार

व्यूज 1 मिलियन पार

वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के फेमस गाने 'बदतमीज दिल' पर अंकल पहले रणबीर कपूर के डायलॉग से अपने डांस की शुरुआत करते हैं और फिर शानदार डांस स्टेप्स करते नजर आते हैं। दूल्हे के डैडी के डांस वीडियो को अब तक 93 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं, जबकि व्यूज 1 मिलियन पार कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स के रिएक्शन की भरमार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+