दुल्हन को गोद में उठाकर 'शाहरुख खान' बनने चला दूल्हा, एक कदम चलते ही धड़ाम से गिरा, ऐसे संभाली बात, Video
wedding video viral: सोशल मीडिया पर शादी का एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन को रोमांटिक अंदाज में गोद में उठाकर चल रहा दूल्हा स्टेज से उतरते वक्त गिर गया।

Groom Fell On Stage While Lifting Bride Video Viral: भारतीय शादियां काफी मजेदार होती हैं। डांस, गाना और शानदार खाने के साथ पूरा दिन एंजॉयमेंट से भरा होता है। हर किसी की चाहत होती है कि उनकी शादी यादगार बनें। इसके लिए दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते, लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसा भी हो जाता है जो काफी फनी होता है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। अब ऐसा ही हुआ है, जब दुल्हन को रोमांटिक अंदाज में गोद में उठाकर गया दूल्हा स्टेज से उतरता है तो गिर पड़ता है।

रोमांटिक होना दूल्हे को पड़ा भारी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हाल ही में एक शादी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो क्लिप में दूल्हा और दुल्हन एक रोमांटिक पल के दौरान शर्मनाक तरीके से जाते हैं। क्लिप में दूल्हा दुल्हन को गोद में लेकर खड़ा होता है और फिर सीढ़ियों से नीचे उतरने के लिए आगे बढ़ता है। लेकिन उसे क्या पता था कि उसा अगला कदम उसे पूरे इंटरनेट पर वायरल हो जाएगा। हालांकि गिरने के बाद दूल्हे ने कुछ ऐसा किया, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

कदम बढ़ाते ही लड़खड़ाकर गिरा दूल्हा
एक तो सच में दूल्हा-दुल्हन के दोस्तों की मौज-मस्ती के अलावा शरारतें और थोड़ी ड्रामेबाजी के बगैर शादियां अधूरी हैं। लेकिन एक दूल्हे को रोमांटिक होना उस वक्त भारी पड़ गया, जब वो अपने दुल्हन को गोद में लेकर स्टेज से नीचे उतर रहा था। दूल्हा स्टेज से उतरता है और दुल्हन को अपनी बाहों में लेकर एक कदम ही बढ़ाता है कि लड़खड़ाकर गिर जाता है। इस वीडियो को joyajaan816 यूजर ने बिना किसी कैप्शन के इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

ऐसे संभाली बात, फिदा हो गया सोशल मीडिया
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे दुल्हा फूल मूड में नजर आ रहा है और अपनी होने वाली पत्नी को गोद में भरकर चलने लगता है, लेकिन जैसे ही एक कदम चलता है तो सीढ़ियों से गिर जाता है और दूल्हे शरमाकर छिपने लगती है, जिसके बाद हादसे को संभालते हुए वो दुल्हन को किस करता हैं और फिर दोबारा से उठकर चलने लगता है।

लोगों ने किए जमकर कमेंट
एक तरफ जहां यूजर कमेंट सेक्शन में दूल्हे की धुलाई कर रहे हैं तो कई लोगों ने उसकी तारीफ भी की। एक यूजर ने लिखा- शादी मे नौटंकी करोगे तो यही होगा मुंह की खानी पड़ती है तो दूसरे यूजर ने लिखा, "गिरा पर अपमान नहीं होने दिया ना अपना ना अपनी पत्नी का।












Click it and Unblock the Notifications