दुल्हन का देसी स्वैग: मुंह में 500 का नोट दबाकर किया ऐसा डांस, देखते रह गए लोग, देखें Video

नई दिल्ली, 05 दिसंबर: शादियों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर दूल्हा और दुल्हन सहित शादी की कई ऐसी वीडियोज सामने आएगी, जो इंटरनेट पर छा जाएंगी। अब ऐसी ही एक दुल्हन के डांस की वीडियो सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। एक तरफ जहां वीडियो में दुल्हन का डांस देखने के बाद यूजर्स इसे 'कूल' बता रहे हैं तो कुछ भड़के हुए भी नजर आ रहे हैं।

500 का नोट मुंह में दबाकर किया डांस

500 का नोट मुंह में दबाकर किया डांस

भारतीय शादियों में जब तक जबरदस्त डांस ना हो, तो फिर वो कैसी शादी? दूल्हा- दुल्हन से लेकर घराती और बरातियों के डांस पर मेहमानों की खास नजर रहती हैं। सोशल मीडिया पर अब तक आपने कई ऐसी वीडियो देखी होंगी, जिसमें दुल्हन मैरिज लोन में चश्मा, बाइक या फिर घोड़े पर आतीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में दुल्हन की एंट्री सबसे अलग है। दुल्हन ने डांस करते हुए एंट्री ली, वो भी 500 का नोट मुंह में दबाकर।

दुल्हन के डांस करने का कूल अंदाज

दुल्हन के डांस करने का कूल अंदाज

वायरल हो रहे दुल्हन के इस वीडियो में उसका अलग ही स्वैग नजर आ रहा है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के होश उड़ गए। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में दुल्हन को मुंह में 500 रुपये के नोट के साथ दिल खोलकर डांस करते देखा जा सकता है। उनका डांस करने का कूल अंदाज देख हर कोई हैरान रह गया। कैमरामैन से लेकर परिवार के लोग तक हर कोई दुल्हन को निहारते और उसकी तारीफ करते देखें जा सकते हैं।

कोई खुश तो कोई हो गया गुस्सा

कोई खुश तो कोई हो गया गुस्सा

दुल्हन के इस डांस के वीडियो को 'वेडिंग डायरीज' नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। इस वीडियो को अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 16 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं। यूजर वीडियो के कमेंट सेक्शन में दिल के इमोटिकॉन्स छोड़ रहे हैं। हालांकि एक तरफ जहां यूजर इस दुल्हन का स्वैग और कूल अंदाज बता रहे हैं तो दूसरे यूजर्स कुछ भड़के हुए भी नजर आ रहे हैं।

नोट को पहले सैनिटाइज किया क्या?

नोट को पहले सैनिटाइज किया क्या?

वीडियो को को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'नया प्यार, लव स्टेटस, शादी वाला दिन और शादी के दिन स्पेशल मौका'। वहीं वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने तो कमेंट सेक्शन में यहां तक पूछ लिया कि क्या आपने नोट को मुंह में डालने से पहले सैनिटाइज किया है। आप भी देखिए दुल्हन के देसी स्वैग का वीडियो ( खबर के अंत में)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+