अबु धाबी में भारतीय ने जीती 18 करोड़ रुपये लॉटरी, जानिए कौन है वो
नई दिल्लीः अबू धाबी में एक भारतीय को लगभग 18 करोड़(एक करोड़ दिरहम) की लॉटरी लगी। इस भारतीय का नाम डिकसन कट्टीठारा अब्राहम है जो नाइजीरिया में रहता है। कुछ समय पहले इन्होंने अबू धाबी में लॉटरी टिकट खरीदा था। लॉटरी जीतने के बाद भारतीय नागरिक डिकसन कट्टीठारा अब्राहम ने काफी खुशी जताई। लॉटरी खरीदते समय उन्होंने उम्मीद भी नहीं की थी कि वो लॉटरी जीत जाएंगे।

लॉटरी विजताओं का घोषणा, रविवार को की गई, जिसमें अबु धाबी इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर 1 करोड़ दिरहम यानी 18 करोड़ 22 लाख 25 हजार रुपये की राशि की घोषणा की गई है। लॉटरी जीतने वालों में 9 अन्य विजेताओं में से पांच भारतीाय हैं, तीन पाकिस्तानीऔर एक यूएई का रहने वाला नागरिक है।
बता दें, इससे पहले अप्रैल महीने में दुबई में रहने वाले एक भारतीय ड्राइवर ने एक करोड़ 20 लाख दिरहम की लॉटरी जीती थी। जनवरी में यूएई में इतनी ही राशि की लौटरी जीती थी। यूएई में काफी समय से लॉटरी निकाली जा रही हैं।
पिछले साल अक्टूबर में दस लाख दिरहम (लगभग 18 लाख रुपये) से अधिक की लॉटरी जीतने वालों 10 लोगों में आठ भारतीय शामिल थे। लॉटरी जीतने वालों में लगातार भारतीय लॉटरी जीत रहे हैं।
यह भी पढ़ें-दिल्ली में सुरक्षित नहीं अधिकारी भी, लोकसभा के तीन ऑफिसर्स के घर हुए दिन-दहाड़े












Click it and Unblock the Notifications