100 अरब डॉलर क्लब में गौतम अडानी की एंट्री, जानिए अब कितनी संपत्ति के हैं मालिक
नई दिल्ली, 02 अप्रैल: सेंटीबिलियनायर्स क्लब में एक भारतीय की एंट्री हुई है। इस क्लब में शामिल होने वाले नए सदस्य का नाम गौतम अडानी है। जिनके कारोबारी साम्राज्य में पोर्ट, माइन और ग्रीन एनर्जी जैसे सेक्टर शामिल हैं। बता दें कि, सेंटीबिलियनायर ऐसे लोगों को कहा जाता है जिनकी संपत्ति 100 अरब डॉलर के पार हो जाती है। ब्लूमबर्ग बिलियनायर्स इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी की संपत्ति 100 अरब डॉलर की सीमा को पार कर चुकी है। उनकी संपत्ति में इस साल 24 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

गौतम अडानी इस साल के दुनिया के सबसे बड़े गेनर
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, गौतम अडानी इस साल के दुनिया के सबसे बड़े गेनरों में से एक रहे हैं । इस साल की 24 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ गौतम अडानी अन्य 9 सदस्यों वाले इस एलीट ग्रुप में शामिल हो गए हैं। वहीं भारत के मुकेश अंबानी की संपत्ति भी अक्टूबर 2021 में 100 अरब डॉलर के इस बेचमार्क को पार कर गई थी लेकिन ताजे आंकड़ों के मुताबिक मुकेश अंबानी की संपत्ति में हल्की गिरावट हुई है और यह 99 अरब डॉलर के नीचे फिसल गई है।
Recommended Video

इन धंधों में जमकर कमाया पैसा
गौतम अडानी कॉलेज ड्रापआउट ने सबसे पहले अपनी किस्मत कोल इंडस्ट्री में अपनाई। उनकी संपत्ति में आई इस बढ़ोतरी में अधिकांश योगदान पिछले 2 सालों का रहा है। ग्रीन एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर के कारोबार में कदम रखना उनके लिए वरदान साबित हुआ है। उनके इन कारोबार में दुनिया की तमाम बड़ी कंपनियों ने निवेश किया है जिसमें फ्रांस की टोटल SE और वारबर्ग पिंकस शामिल हैं।

इन सेक्टर ने पैसा लगाने की सोच रहे हैं अडानी
अब गौतम अडानी दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक में हिस्सेदारी खरीदने की संभावना सहित सऊदी अरब में संभावित साझेदारियों की तलाश कर रहे हैं। इन मामलों में जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि, अडानी उन क्षेत्रों में विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र-निर्माण और देश के दीर्घकालिक आर्थिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं।

अडानी की संपत्ति 2021 में 42.7 अरब डॉलर बढ़ी
सबसे अधिक गौर करने वाली बात यह है कि, अडानी समूह के शेयरों में 2020 के बाद से 1,000% से अधिक की वृद्धि हुई है। 2021 अमीरों के लिए एक अच्छा वर्ष रहा है। दुनिया के 500 सबसे धनी लोगों ने अपनी संयुक्त संपत्ति में $ 1 ट्रिलियन से अधिक की संपत्ति जोड़ी है। जिन सूची में अडानी सबसे उपर रहे। उनकी कुल संपत्ति में 42.7 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। फरवरी में वह अंबानी को पीछे छोड़ते हुए कुछ समय के लिए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे।

सेंटीबिलियनायर्स क्लब में ये लोग हैं शामिल
इस बीच दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क 273 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 188 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। फ्रांसीसी बिजनसमैन और दुनिया की सबसे बड़ी लग्जरी गुड्स कंपनी के बर्नार्ड आरनॉल्ट (148 अरब डॉलर) इस लिस्ट में तीसरे और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स (133 अरब डॉलर) चौथे नंबर पर बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications