हार के बाद बांग्‍लादेश में टीम इंडिया के सबसे बड़े फैन पर हमला, भाग कर बचानी पड़ी जान

नयी दिल्ली। बंग्लादेश में टीम इंडिया के सबसे बड़े फैन के साथ बंग्लादेश के समर्थकों से मारपीट की। टीम इंडिया के मशहूर प्रशंसक और सिचन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन के तौर पर मशहूर सुधीर गौतम पर रविवार को बांग्लादेश के समर्थकों ने हमला कर दिया।

Sudhir Gautam

बंग्लादेश से दूसरा वनडे मैच हारने के बाद टीम इंडिया के इस फैन पर हमला हुआ। बांग्लादेशी क्रिकेट फैन्स ने सुधीर को पत्थर मारे और उनके साथ मारपीट की। सुधीर के मुताबिक जब वह मैच देख कर स्टेडियम से बाहर निकल रहे थे तो बांग्लादेशी फैन्स ने हमला कर दिया।

वर्ल्ड कप में हार का बदला

सुधीर के मुताबिक वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को मिली हार का बदला लेने के लिए उन पर हमला किया गया। हमला कर रहे बांग्लादेशी फैन्स ये कहतेहुए हमला कर रहे थे कि वर्ल्ड कप में उनकी टीम को गलत तरीके से हराया गया। आपको बता दें कि वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हरा दिया था।

सचिन मानते है लकी
सुधीर क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर के सबसे बड़े फैन माने जाते हैं। सुधीर टीम इंडिया का मैच देखने के लिए हमेशा देश-विदेश के ग्राउंड पर मौजूद रहते हैं। आपको बता दें कि सुधीर के आने-जाने और मैच देखने का पूरा खर्च सचिन तेंडुलकर उठाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+