कोरोना के दो साल बाद पढ़ाई करने चीन जा सकेंगे भारतीय छात्र, कहा- आपका धैर्य सच साबित हुआ, आपका स्वागत है..

चीन ने सोमवार को भारतीय छात्रों को लेकर बड़ा फैसला किया है। इससे चीन में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों में खुशी है। चीन ने कोविड प्रतिबंध के कारण दो साल से अधिक समय के बाद यह फैसला लिया है।

नई दिल्ली, 22 अगस्त: चीन ने सोमवार को भारतीय छात्रों को लेकर बड़ा फैसला किया है। इससे चीन में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों में खुशी है। चीन ने कोविड प्रतिबंध के कारण दो साल से अधिक समय के बाद यह फैसला लिया है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि कोविड प्रतिबंधों के कारण फंसे भारतीय छात्रों के लिए वीजा जारी करने की योजना बनाई है।

भारतीय छात्र

इसके अलावा भारतीयों के लिए व्यापार वीजा सहित विभिन्न श्रेणियों के लिए भी वीजा जारी किए जाने की योजना की घोषणा की है। चीनी विदेश मंत्रालय में एशियाई मामलों के विभाग में काउंसलर जी रोंग ने ट्वीट कर कहा कि भारतीय छात्रों को हार्दिक बधाई! आपका धैर्य सच साबित हुआ। मैं आपके उत्साह और खुशी को समझ सकती हूं। चीन में आपका स्वागत है!

कोरोना महामारी के बाद लौट गए थे छात्र

घोषणा के अनुसार, एक्स-1-वीजा, उन छात्रों को जारी किया जाएगा जो हायर स्टडी के लिए लंबे समय के लिए चीन जाना चाहते हैं। इनमें नए छात्रों के अलावा वे छात्र भी शामिल हैं जो अपनी पढ़ाई आगे जारी रखने के लिए चीन वापस जाना चाहते हैं। बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान हजारों छात्र चीन से भारत लौट आए थे। अब वीजा की घोषणा के बाद वापस चीन जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- स्कॉलरशिप फंड को लेकर हुई हिंसा में जेएनयू एबीवीपी अध्यक्ष और छात्र हुए घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+