स्कॉलरशिप फंड को लेकर हुई हिंसा में जेएनयू एबीवीपी अध्यक्ष और छात्र हुए घायल
स्कॉलरशिप फंड को लेकर हुई झड़प में जेएनयू एबीवीपी अध्यक्ष, छात्र और छात्राएं हुए घायल
नई दिल्ली, 22 अगस्त: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद या एबीवीपी के सदस्यों और परिसर के सुरक्षा गार्डों के बीच झड़प हुई जिसमें अध्यक्ष समेत आधा दर्जन छात्र कथित तौर पर घायल हो गए हैं।
Recommended Video

छात्र और छात्राओं के एक समूह ने सोमवार को दावा किया कि उन्हें विवि के सुरक्षा गार्डों द्वारा हमला किया गया। उन्होंने कहा उनका वो दो साल से अधिक समय से रोकी गई छात्रवृत्ति राशि को जारी करने की शांतिपूर्वक मांग कर रहे थे। घायल छात्रों का कहना है कि वे जल्द ही दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे। वहीं पुलिस ने कहा उनके पास कोई भी शिकायत दर्ज नहीं है।
वहीं जेएनएयू प्रशासन ने अपने बयान में कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस घटना को देख रहा है और जेएनयू समुदाय को विश्वास दिलाता है कि विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन भी इस तरह की विघटनकारी गतिविधियों में शामिल होने से बचने की अपील करता है।
एबीवीपी जेएनयू अध्यक्ष रोहित कुमार ने कहा कि पांच छात्र सुबह करीब 11 बजे छात्रवृत्ति विभाग में गए थे, जो छात्र छात्रवृत्ति के बारे में पूछताछ करने का कानूनी समय है, उन्होंने कहा कि गार्ड ने छात्रों के साथ दुर्व्यवहार किया।
अध्यक्ष रोहित कुमार ने कहा इस विभाग की स्थिति ऐसी है कि अब सिर्फ चार कर्मचारी बचे हैं जबकि पहले 17 हुआ करते थे। छात्र पिछले दो साल से अधिक समय से पीड़ित हैं, उन्हें गैर-नेट छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है, एमसीएम (मेरिट-कम- मीन्स) या यहां तक कि जेआरएफ भी नहीं मिल रहा।
वहीं इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा कि जेएनयू के छात्रों और गार्डों के बीच होने की कोई भी शिकायत अभी नहीं मिली है।












Click it and Unblock the Notifications