मम्मी बनने वाली हैं भारत की स्टार पहलवान बबीता फोगाट, सोशल मीडिया पर शेयर की Good News

नई दिल्ली। इंडिया की स्टार महिला पहलवान बबीता फोगाट मां बनने वाली हैं, उन्होंने अपनी ये Good News खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, अपनी खुशखबरी देते हुए बवीता फोगाट ने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है, उन्होंने लिखा है कि 'आपकी बीवी के रूप में बिताए गए हर पल में मैंने एहसास किया है कि मैं कितनी भाग्यशाली हूं, तुम मेरी खुशियां हो, आपने मुझे पूरा किया है, मैं अपने जीवन में इस नए अध्याय को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं और बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।'

Recommended Video

    Babita Phogat flaunts baby bump and shares pregnancy news to all fans| वनइंडिया हिंदी
     मम्मी बनने वाली हैं भारत की स्टार पहलवान बबीता फोगाट

    बवीता फोगाट की ये खबर सामने आते ही उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं, सोशल मीडिया पर लोग उनको और उनके पति को दिल खोलकर बधाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि बवीता ने पहलवान विवेक सुहाग से पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। दोनों की शादी काफी चर्चित रही थी क्योंकि इन दोनों लोगों ने शादी में 7 नहीं 8 फेरे लिए थे। आठवां फेरा दोनों ने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के नाम पर लिया था।

     मम्मी बनने वाली हैं भारत की स्टार पहलवान बबीता फोगाट

    आपको बता दें कि साल 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित करने वाली बबीता फोगाट मशहूर पहलवान और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महावीर फोगाट की बेटी हैं, बबीता अगस्त 2019 में भाजपा में शामिल हुई थीं तो वहीं उनके पति विवेक सुहाग 'भारत केसरी' विजेता हैं। विवेक झज्जर जिले के मातनहेल गांव के निवासी हैं, उनका परिवार नजफगढ़ में रहता है। बबीता के पिता महाबीर और चाचा सज्जन बलाली ने ये रिश्ता पक्का किया था।

    देखें: बवीता फोगाट का इमोशनल पोस्ट

    बबीता की बड़ी बहन गीता फोगाट भी कॉमनवेल्थ खेलों में कुश्ती का पहला गोल्ड दिलाने वाली भारतीय महिला पहलवान हैं। गीता की शादी पहलवान पवन कुमार से हुई है तो वहीं बबीता ने भी साल 2014 और 2018 में कॉमनवेल्थ खेलों में कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता था।इस उपलब्धि के आधार पर ही उन्हें सरकार द्वारा हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनाया गया था। जबकि साल 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर और 2012 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

     मम्मी बनने वाली हैं भारत की स्टार पहलवान बबीता फोगाट

    फोगाट परिवार में गीता और बबीता के अलावा उनकी दो छोटी बहनें, कजिन भी पहलवान हैं। गीता और बबीता के जीवन पर 'दंगल' नाम की फिल्म भी बनी हैं, जिसमें गीता फोगाट का किरदार फातिमा सना शेख, बबीता का किरदार सान्या मल्होत्रा और इनके पिता का किरदार आमिर खान ने निभाया था, ये एक बड़ी हिट फिल्म थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+