भारतीय वैज्ञानिकों ने रचा इतिहास! खोज निकाला जुपिटर से 13 गुना बड़ा एलियन ग्रह

भारतीय प्रोफेसर की नेतृत्व वाली वैज्ञानिकों की एक टीम ने बृहस्पति ग्रह (जूपिटर) से 13 गुना बड़ा ग्रह खोजा है।

Indian scientists discovered densest alien planet, which is 13 times bigger than Jupiter

भारतीय प्रोफेसर अभिजीत चक्रवर्ती के नेतृत्व वाली साइंटिस्ट की एक इंटरनेशनल टीम ने एक एलियन ग्रह खोजा है। जिसका आकार बृहस्पति ग्रह से 13 गुना बड़ा बताया जा रहा है। खोजा गया ग्रह बेहद ही घने द्रव्यमान वाला बताया जा रहा है।

अहमदाबाद स्थित भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल) के साइंटिस्ट ने इस ग्रह को लेकर चौंकाने वाली जानकारियां साझा की हैं। पीआरएल वैज्ञानिकों द्वारा खोजा गया तीसरा एक्सोप्लैनेट है।

ग्रह के बारे में विवरण एस्ट्रोनामी एंड एस्ट्रोफिजिक्स लेटर्स पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। इस इंटरनेशनल टीम में भारत, जर्मनी, स्विटजरलैंड और अमेरिका के वैज्ञानिक शामिल थे। इस ग्रह का द्रव्यमान 14जी/सीएम3 है।

Indian scientists discovered densest alien planet, which is 13 times bigger than Jupiter

इस ग्रह के सटीक द्रव्यमान का पता लगाने के लिए इस टीम ने माउंट आबू के गुरुशिखर ऑब्जर्वेटरी में स्वदेशी पीआरएल एडवांस्ड रेडियल- वेलोसिटी आबू-स्कॉय सर्च स्पेक्ट्रोग्राफ (PARAS) का इस्तेमाल किया। खोजे गए इस नए ग्रह की कक्षा में एक स्टार है जिसे TOI4603 अथवा HD 245134 कहा जाता है।

नासा के ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट ने शुरू में इस स्टार को अज्ञात प्रकृति के द्वितीयक निकाय के संभावित उम्मीदवार के रूप में घोषित किया था। लेकिन बाद में भारतीय वैज्ञानिकों ने इसकी और जानकारी जुटाकर इसे ग्रह घोषित करने में सफलता पाई। इसे TOI 4603b अथवा HD 245134b नाम दिया।

Indian scientists discovered densest alien planet, which is 13 times bigger than Jupiter

यह ग्रह पृथ्वी से 731 प्रकाशवर्ष की दूरी पर स्थित है और यह अपने पास स्थित सितारे का चक्कर प्रत्येक 7.24 दिन में लगाता है। यह ग्रह 1396 डिग्री सेल्सियस के तापमान के साथ तेजी से गर्म हो रहा है। इस ग्रह का द्रव्यमान बृहस्पति ग्रह के द्रव्यमान से 11 से 16 गुना ज्यादा है।

हाल ही में खोजा गया एक्सोप्लैनेट TOI 4603b सबसे विशाल और घने विशालकाय ग्रहों में से एक है। जो हमारे सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी के 1/10 से कम दूरी पर अपने मेजबान तारे के बहुत करीब है।

Recommended Video

      Pentagon का Space से आने वाले Alien और उनके Alienship पर बड़ा खुलासा | वनइंडिया हिंदी | *News

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+