Railway Waiting Ticket Rules 2025: रेलवे ने बदले वेटिंग टिकट के नियम, अब ऐसे करें अपनी यात्रा की प्लानिंग
Railway Waiting Ticket Rules 2025: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और यात्रा अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब अगर किसी यात्री के पास कंफर्म टिकट ( IRCTC Confirm Ticket) नहीं है, तो उसे स्लीपर या एसी कोच में चढ़ने की इजाजत नहीं मिलेगी।

1 मई 2025 यानी आज से यह नया नियम पूरे देश में लागू कर दिया गया है। इस बदलाव के तहत, वेटिंग लिस्ट वाले यात्री अब केवल जनरल क्लास में ही यात्रा कर पाएंगे।
ऑनलाइन वेटिंग टिकट होगा ऑटो कैंसिल (IRCTC Waiting Ticket Rules)
IRCTC से बुक किया गया ऑनलाइन टिकट अगर वेटिंग में रह जाता है, तो वह अपने आप रद्द हो जाता है। ऐसे यात्री को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति नहीं होती। हालांकि, काउंटर से खरीदे गए वेटिंग टिकट अभी तक स्लीपर और एसी कोच में इस्तेमाल किए जाते रहे हैं, लेकिन अब इस पर भी सख्ती बरती जाएगी।
कंफर्म टिकटधारकों की सुविधा के लिए सख्ती
उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण के अनुसार, यह निर्णय उन यात्रियों के हित में लिया गया है जो समय पर कंफर्म टिकट बुक कर यात्रा करते हैं। अक्सर देखा गया है कि वेटिंग टिकट वाले यात्री जबरन रिजर्व कोच में घुसकर सीट पर बैठने की कोशिश करते हैं, जिससे सीट विवाद और असुविधा बढ़ जाती है। भीड़ बढ़ने पर कोच का रास्ता तक बंद हो जाता है, जिससे आवागमन भी बाधित होता है।
अब टीटीई को मिलेगा कार्रवाई का अधिकार
अगर कोई यात्री वेटिंग टिकट पर स्लीपर या एसी कोच में यात्रा करता पाया जाता है, तो टीटीई उसे जनरल कोच में भेज सकता है या उस पर जुर्माना लगा सकता है। इस नियम से कोचों में भीड़ कम होगी और कन्फर्म टिकटधारियों को उनकी सीट पर बिना किसी परेशानी के यात्रा करने का अवसर मिलेगा।
जुर्माना कितना देना होगा?
अगर वेटिंग टिकट वाला यात्री एसी कोच में पकड़ा जाता है, तो उसे ₹440 का फाइन और अगले स्टेशन तक का किराया देना होगा। वहीं, स्लीपर कोच में पकड़े जाने पर ₹250 का जुर्माना और अतिरिक्त किराया चुकाना होगा। यानी अब वेटिंग टिकट के साथ जोखिम उठाने वालों को भारी जेब ढीली करनी पड़ेगी।
सुझाव: यात्रा की योजना पहले से बनाएं
अगर आप भी अक्सर वेटिंग टिकट के सहारे सफर करते हैं, तो अब समय आ गया है कि आप पहले से योजना बनाएं और कन्फर्म टिकट लेकर ही यात्रा करें। वरना न केवल असुविधा होगी, बल्कि जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP?












Click it and Unblock the Notifications