Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Fact Check: तत्काल टिकट बुकिंग का टाइम बदलने की सूचना गलत, IRCTC ने लाखों रेल यात्रियों का भ्रम कर दिया दूर

Fact Check IRCTC Tatkal Ticket: भारतीय रेलवे को देश की जीवन रेखा कहा जाता है। लोगों को चारों दिशाओं में सहज आवागमन की सुविधा मुहैया करवाता है। यहीं नहीं बल्कि माल को तेज़ी से, सस्ते में, और लंबी दूरी तक पहुंचाता है। इंडियन रेलवे से जुड़ी सूचनाएं लोगों को खासा प्रभावित करती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर तत्काल टिकट बुकिंग का टाइम बदलने की गलत सूचना वायरल हो रही है।

Fact Check IRCTC Tatkal Ticket Booking Time

सबसे पहले फेसबुक पर Aarushi Prajapati नाम से 12 अप्रैल को की गई यह पोस्‍ट देखिए, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 'भारतीय रेलवे (Indian Railways) 15 अप्रैल से तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया (Tatkal Ticket Booking) में कुछ बदलाव करने जा रहा है। AC Class के लिए बुकिंग सुबह 11 बजे और Sleeper Class के लिए 12 बजे शुरू होगी। इन परिवर्तनों का उद्देश्य तत्काल टिकट प्रणाली में पारदर्शिता लाना है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इन बदलावों को ध्यान में रखें।' आयुषि प्रजापति की इस पोस्‍ट में एक लड़की वीडियो बनाकर यह गलत जानकारी शेयर कर रही है। वहीं फेसबुक को करीब 100 लोगों को टैग किया गया है।

indian Railway

यह भी पढ़ें- Fact Check: फिजिक्‍सवाला से फ्री में NEET व CUET कोचिंग का दावा सही, दिल्‍ली सरकार ने किया MOU

इसी तरह से फेसबुक पर Patel Suraj Kumar की पोस्‍ट में भी दावा किया गया है कि 15 अप्रैल से बदल जाएगा तत्काल टिकट बुकिंग का नियम, रेलवे ने किए बड़े बदलाव भारतीय रेलवे ने 15 अप्रैल से तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़े बदलाव किए हैं। इन नए नियमों का उद्देश्य असली यात्रियों को राहत देना और एजेंटों की ओर से होने वाली धांधलियां रोकना है। इसके साथ ही तत्काल बुकिंग के समय में भी परिवर्तन किया गया है, जिससे टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और लंबी वेटिंग से राहत मिलेगी।'

IRCTC Tatkal Ticket Booking Time Change

फेसबुक पर ही Suman Kumari नाम से शेयर की गई पोस्‍ट में तत्‍काल टिकट बुकिंग के समय में बदलाव की जानकारी शेयर करते हुए लिखा गया है कि एजेंट पर प्रतिबंध, बुकिंग प्रक्रिया में सुधार और रिफंड नीति में बदलाव के लिए यह फैसला लिया गया है।

IRCTC Tatkal Ticket Booking Time Change

IRCTC का ऑफिशियल फेसबुक पेज

आमजन से जुड़ी इस सूचना की हकीकत के लिए वनइंडिया हिंदी फैक्‍ट चेक टीम ने पड़ताल शुरू की। सबसे पहले IRCTC का ऑफिशियल फेसबुक पेज खंगाला। 11 अप्रैल 2025 की शाम को शेयर की गई एक पोस्‍ट मिली, जिसमें स्‍पष्‍ट रूप से लिखा है कि 'एसी/नॉन-एसी क्लास के लिए तत्काल या प्रीमियम तत्काल बुकिंग समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एजेंट बुकिंग का समय भी वही रहेगा।'

एजेंटों के लिए अनुमत बुकिंग समय भी अपरिवर्तित रहेगा

आईआरसीटीसी ने पोस्‍ट में यह भी जानकारी दी है कि 'सोशल मीडिया चैनलों पर कुछ पोस्ट प्रसारित हो रहे हैं, जिनमें तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकटों के लिए अलग-अलग समय का उल्लेख किया गया है। एसी या नॉन-एसी क्लास के लिए तत्काल या प्रीमियम तत्काल बुकिंग के समय में फिलहाल कोई बदलाव प्रस्तावित नहीं है। एजेंटों के लिए अनुमत बुकिंग समय भी अपरिवर्तित रहेगा।'

IRCTC Tatkal Ticket Booking Time Change

एसी क्लास के लिए तत्काल बुकिंग सुबह 10:00 बजे से

आईआरसीटीसी ने पोस्‍ट में आगे यह लिखा कि 'ट्रेन के आरंभिक स्टेशन से यात्रा की तारीख को छोड़कर एक दिन पहले चयनित ट्रेनों के लिए तत्काल ई-टिकट बुक किया जा सकता है। इसे शुरुआती दिन एसी क्लास (2ए/3ए/सीसी/ईसी/3ई) के लिए 10:00 बजे से और नॉन-एसी क्लास (एसएल/एफसी/2एस) के लिए 11:00 बजे से बुक किया जा सकता है। जैसे यदि ट्रेन को 2 अगस्त को प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करना है, तो एसी क्लास के लिए तत्काल बुकिंग सुबह 10:00 बजे शुरू होगी और नॉन एसी क्लास के लिए बुकिंग 1 अगस्त को सुबह 11:00 बजे शुरू होगी।'

IRCTC Tatkal Ticket Booking Time Change

यह भी पढ़ें- Fact Check: तहव्‍वुर राणा पर BJP नेता का बयान SP सांसद डिंपल यादव के नाम से वायरल, जानें फर्जी दावे की हकीकत?

'तत्काल बुकिंग सुविधा गंतव्य के लिए तत्काल कोटा वाले स्रोत/दूरस्थ स्टेशनों के बीच यात्रा के लिए, 1 एसी को छोड़कर किसी भी श्रेणी में तत्काल कोटा के तहत पुष्टि/प्रतीक्षासूची टिकट प्रदान करती है। तत्काल ई-टिकट पर प्रति पीएनआर अधिकतम चार यात्रियों को बुक किया जा सकता है। प्रति यात्री तत्काल शुल्क सामान्य टिकट के अतिरिक्त है।'

यह भी पढ़ें- Fact Check: प्रियंका गांधी का पुराना विरोध प्रदर्शन वाला वीडियो वक्फ एक्ट से जोड़कर किया जा रहा है ग़लत दावा

प्रीमियम तत्काल टिकट का टाइम क्या है?

अगर किसी यात्री को तत्काल में टिकट नहीं मिला है तो यात्री प्रीमियम तत्काल में भी टिकट बुक करवा सकते है। इसके लिए बुकिंग एसी क्लास के लिए यात्रा से 1 दिन पहले सुबह 10 बजे और स्लीपर क्लास के लिए सुबह 11 बजे शुरू होती है। हालांकि, यह सामान्य तत्काल से काफी महंगा होता है, क्योंकि इसमें डायनामिक फेयर सिस्टम लागू होता है।

तत्काल टिकट कब बुक होता है?

इस समय ट्रेन के सभी एसी क्लास ( फर्स्ट एसी , सेकंड एसी, थर्ड एसी, सीसी, ईसी) के लिए तत्काल बुकिंग यात्रा से 1 दिन पहले सुबह 10 बजे शुरू होती है। जबकि स्लीपर क्लास (एसएल) के लिए बुकिंग यात्रा से 1 दिन पहले सुबह 11 बजे शुरू होती है। उदाहरण के लिए अगर किसी यात्री की ट्रेन की नई दिल्ली से सुबह 15 अप्रैल को रवाना होनी है तो उसकी तत्काल बुकिंग 14 अप्रैल को सुबह होगी।

Fact Check

दावा

15 अप्रैल से नई तत्काल ट्रेन बुकिंग समय।

नतीजा

एसी/नॉन-एसी क्लास के लिए तत्काल या प्रीमियम तत्काल बुकिंग समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एजेंट बुकिंग का समय भी वही रहेगा।

Rating

Mostly False
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+